पानी के अंदर सजी महफिल, यहां चार घंटे चला म्यूजिक कंसर्ट!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये एक ऐसा स्पेशल आयोजन था जिसमें खास लोगों ने भाग लिया और कुछ अलग किया।
इन लोगों ने पानी के अंदर म्यूजिक कंसर्ट का आयोजन रख सबको चौंका दिया। फ्लोरिडा के कीज नेशलन मरीन सेंचुरी में इसका आयोजन हुआ।
हफपोस्ट के मुताबिक ये अपने आप में एक अनोखा आयोजन था जिसमें लगभग 500 डाइवर्स ने भाग लिया। ये कार्यक्रम पूरे चार घंटे तक चला।
रेडियो स्टेशन की मदद
चूंकि पानी के अंदर कई लोगों का जाना मुमकिन नहीं है, इसलिए इस पूरे आयोजन को लोगों तक पहुंचाने का जिम्मा एक रेडियो स्टेशन ने उठाया।
इस दौरान पानी के अंदर गिटार, ड्रम, वायलिन सभी चीजें बज रहीं थीं और इन्हें अंडरवॉटर स्पीकर्स के जरिए लोगों तक पहुंचाया गया।
डाइवर्स के साथ ही इसे सुनने वाली जनता ने भी खूब पसंद किया और तारीफें की।
तीसवीं बार हुआ था
आपको बताएं कि पानी के अंदर म्यूजिक कंसर्ट का आयोजन जितना अपने आप में अनोखा है उतना ही पुराना भी।
अब से 30 साल पहले वो जब इसका आयोजन किया गया था तो माना गया कि ये बस पहली और आखिरी बार किया जा रहा है।
लेकिन इस काम ने इतनी पॉप्यूलैरिटी बटोरी कि ये तब से लेकर आज तक कायम है।
ऐसे ही अजीबोगरीब किस्से-कहानियों को पढ़नें के लिए क्लिक करें