VIDEO: बस 4 मिनटों में घूम लीजिए ये पूरी खूबसूरत दुनिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैन फ्रैंनसिस्को में रहने वाले कियैम लैम ने साल 2010 में पूरी दुनिया घूमने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी। फिर चार सालों तक कियैम पूरी दुनिया घूमते रहे।
डेली मेल के मुताबिक बाद में उन्होंने इस पूरी यादगार जर्नी को और भी खूबसूरत बनाने के लिए उसे एकबार एक साथ और एक नजरिए से देखने की कोशिश की।
उन्हें आइडिया आया कि सभी देशों में घूमकर जो उन्होंने तस्वीरें ली हैं उन सबको मिलाकर एक टाइम लैप्स वीडियो तैयार किया जाए।
चार साल में वो 15 देशों में घूमे और 6286 तस्वीरों को उन्होंने चार मिनट के वीडियो में कंपाइल किया।
छाया हर जगह की
कैलिफोर्निया, नेपाल, भारत, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और ना जाने क्या-क्या। जिस जिस देशों को नाम सोच सकते हैं, उस देश की सबसे खूबसूरत जगहों की झलक इस वीडियो में आराम से ले सकते हैं।
आप देखेंगे कि ऐसी शायद ही कोई जगह बची है जो वीडियो में ना हो। वैसे, कई लोगों ने इस वीडियो को देखकर तारीफें की तो कई ने इसे अधूरा भी बताया।
लैम ने कहा कि वीडियो बनाते रहने का काम वो पहले भी करते रहें हैं पर कई लोगों की शिकायत थी कि उनके देशों को दिखाया नहीं गया या फिर ठीक से चित्रित नहीं किया गया।
साल 2012 में वो 15 देशों के दौरे पर निकलले और बनाया ये वीडियो। ये अद्भुत है। आप भी देखें।