{"_id":"cadb57bd6cadf5208976ab5a8943f5f7","slug":"risk-of-taking-selfie-hindi-dk","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी लेने का ऐसा खतरा सुनकर दबा लेंगे दांतों लते उंगलियां","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
सेल्फी लेने का ऐसा खतरा सुनकर दबा लेंगे दांतों लते उंगलियां
Updated Tue, 28 Oct 2014 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस की सरकारी एजेंसी ने नौजवानों को जूँ से बचने के लिए सेल्फ़ी न लेने की सलाह दी है।
विज्ञापन
सरकारी एजेंसी रोसपोत्रेब्नादज़र के क्षेत्रीय विभाग कु्र्स्क के अनुसार लोगों में सेल्फ़ी लेने के बढ़ते चलन के कारण जूँ की समस्या बढ़ रही है। यह संस्था लोगों को बेहतर जीवन की बारे में सलाह देती है।
संस्था के अनुसार एक-दूसरे से सटकर सेल्फ़ी खिंचाते वक़्त जूँ के लिए एक के सिर से दूसरे के सिर में जाना आसान हो जाता है।
संस्था ने चेतावनी जारी करते समय ध्यान दिलाया कि डॉक्टरों ने उन बच्चों के स्कूल जाने पर रोक लगा रखी है जिनके सिर में जूँ हो।
विवादित सलाह
रोसपोत्रेब्नादज़र की कई सलाहों पर पहले भी विवाद हो चुके हैं। इस एजेंसी के पूर्व प्रमुख जेन्नैडी ओनिश्चेंको ने एक बार यह कहते हुए कौओं को मारने की सलाह दी थी कि ये पंख वाले भेड़िए हैं जो बर्ड फ्लू फैलाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने उन देशों के पेय और खाद्य पदार्थों पर रोक लगा दी थी जिनसे रूस के राजनीतिक संबंध बेहतर नहीं थे।
जूँ को लेकर दी गई संस्था की राय का रूस के सोशल मीडिया पर मज़ाक उड़ाया जा रहा है।
लेंटा वेबसाइट पर जॉर्ज क्लोचकोव की टिप्पणी है, "क्या वो ये मानते हैं कि ज़्यादातर रूसी युवाओं के सिर में जूँ है।"
एक अन्य शख्स ने सोशल मीडिया पर लिखा है, "ये जबरदस्त है!! ओनिश्चेंको का काम अब भी जारी है..."