फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   World of Wonders ›   man stuck his hands in toilet for hours to save smartphone

स्मार्टफोन बचाने के चक्कर में ये कहां जा घुसाया हाथ!

Tue, 17 Jun 2014 06:51 PM IST
Updated Tue, 17 Jun 2014 06:51 PM IST
विज्ञापन
man stuck his hands in toilet for hours to save smartphone

हर किसी को अपने मंहगे स्मार्टफोन से कुछ ज्यादा ही प्यार होता है। लोग अक्सर अपने फोन को किसी को हाथ नहीं लगाने देते हैं और उसे लिए कुछ खास तौर पर सीरियस भी रहते हैं।

विज्ञापन


लेकिन ये शख्स तो हम से और आप से इस मामले में कई आगे निकल गया। ऐसा इसलिए क्योंकि एक स्मार्टफोन बचाने के लिए इसने अपनी जान की भी कोई फिक्र नहीं की।

डेली मेल के मुताबिक दरअसल, उसका फोन अचानक ही टॉयलेट पॉड के अंदर चला गया। पहले तो उसे लगा कि वो ज्यादा गहराई में नहीं गया होगा और इसलिए उसने फोन निकालने के लिए अपना हाथ उसके अंदर डाल दिया।
विज्ञापन


फंसा रहा घंटों

man stuck his hands in toilet for hours to save smartphone

आपको जानकर हैरानी होगी कि चीन के शिनचुआन एरिया में रहने वाले चेन हो फोन को टॉयलेट के अंदर से निकालने के लिए उसमें छह घंटों तक फंसे रहे।

चेन ने अपने हाथ पॉड में इतने अंदर घुसा दिए थे कि अब वो खुद से बाहर ही नहीं आ रहे थे। छह घंटों बाद वो वाकई बहुत परेशान हो गए और उन्हें लगा कि अब मदद मांगनी चाहिए।

इसके बाद उन्होंने किसी तरह मदद बुलाई। जब मदद के लिए फायर पुलिस आई तो वो उसके होश उड़ गए।

तोड़ना पड़ा पॉड

man stuck his hands in toilet for hours to save smartphone

पुलिस देखते ही समझ गई कि इस बंदे का हाथ ऐसे बाहर नहीं निकलेगा। उन्होंने मशीनों की मदद से  टॉयलेट सीट तोड़ी और उसे बाहर निकाला।

इस घटना के बाद चेन ने कभी भी किसी चीज के लिए हाथ टॉयलेट में न घुसाने की ठानी।

चेन ने कहा छह घंटों तक टॉयलेट से निकलने वाली गंदी बदबू सी उनकी हालत खराब हो गई थी। इसके अलावा वो मदद मांगने में भी पहले शर्मा रहे थे। चेन के हाथ कई जगह से चोटिल हो गए हैं और इनमें इंफेक्‍शन भी होने की संभावना है।

हे भगवान! मगरमच्छ के अंडों से ये क्या कर डाला?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed