सुकून के लिए यहां शरीर में लगा दी जाती है आग
अगर आप किसी ऐसी बीमारी से जूझ रहें हैं जिसमें दवाइयां असर नहीं कर रही हैं और आप परेशान हैं, तो फिर इलाज का ये तरीका आपको जरूर राहत देता है।
रॉयटर्स की एक तस्वीर के मुताबिक हम बात कर रहें है चीन में अपनाई जाने वाली एक खास तरह के इलाज के तरीके की जिसमें शरीर के ऊपर ही आग लगा दी जाती है।
इलाज का ये तरीका सालों पुराना है और इसमें दवा और दारू दोनों का बराबर खेल होता है।
पहले लगाई जाती है दवाई
इलाज के इस अनूठे तरीके में पहले इंसान को लेटने के कहा जाता है। जब वो लेट जाता है तब उसके उस हिस्से को चुना जाता है जहां उसे सबसे ज्यादा तकलीफ महसूस होती है।
इसके बाद उसके बदन के ऊपर कोई स्पेशल चीनी दवा लगाई जाती है और उस पर शराब और में भीगी हुई तौलिया डाल दी जाती है।
इसके बाद इस पर आग जला दी जाती है और दूसरे तौलिए से धीरे-धीरे बुझाया जाता है।
है कारगर
आग की गर्माहट से दवा जल्दी ही असर करती है और इंसान फिट हो जाता है। चीन में ये तरीका बहुत पसंद किया जाता है।
इसे फायर ट्रीटमेंट का नाम दिया गया है। चीन का ये इलाज खास तौर के क्वांजनाउ, फुजियान में किया जाता है।