फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   World of Wonders ›   ladies believe sun eating will reduce weight

डाइट को मारो गोली, क्योंकि अब धूप खाकर भी घट जाएगा वजन!

Wed, 09 Sep 2015 12:35 PM IST
Updated Wed, 09 Sep 2015 12:35 PM IST
विज्ञापन
ladies believe sun eating will reduce weight

लोग वजन कम करने के लिए नए और अनोखे तरीके ईजाद करते रहते हैं। इसी क्रम में चीन में महिलाओं के बीच 'सन ईटिंग' नाम की नई डाइट चर्चा है। इस डाइट को फॉलो करते हुए औऱतें सूरज के सामने 44 मिनट तक खड़ी रहती हैं।

विज्ञापन


दावा किया जा रहा है कि ऐसा करने से औरतों को भूख कम लगती है और उनका वजन कम हो रहा है।हालांकि डॉक्टरों ने इस डाइट के संबंध में कोई बयान नहीं दिया है लेकिन चीन के साथ साथ हांगकांग में भी लाखों औरतें वजन कम करने के लिए 'सन ईटिंग डाइट' ले रही हैं।

विज्ञापन

धूप खाओ और भूख का काम तमाम

ladies believe sun eating will reduce weight

डेली मेल के अनुसार इन औरतों ने दावा किया है कि सूरज के सामने लगभग 44 मिनट तक खड़े रहने के बाद उन्हें उन औरतों के मुकाबले भूख कम लगने लगी, जो सूरज के सामने खड़ी नहीं होतीं।

धीरे धीरे सूरज के सामने खड़े होने का वक्त बढ़ता गया औऱ अब 44 मिनट हो गया है। इस महिला ने कहा कि वो जल्द ही इस डाइट को खत्म करने वाली है क्योंकि अब उसे काफी कम भूख लगती है औऱ उसका वजन भी कम हो गया है।

कैसे खाएं सूरज को?

ladies believe sun eating will reduce weight

हांगकांग में इस हैल्थ ट्रेंड के तहत 20 से 30 साल की औरतें सूर्यास्त से ठीक पहले किसी बीच पर पहुंच जाती हैं। इन महिलाओं की संख्या कई बार सैंकडों के पार चली जाती है।

यहां औरतें आंखों पर काला चश्मा लगाकर मोबाइल में 44 मिनट का टाइम सैट करती हैं और डूबने से पहले सूरज को घूरना शुरू कर देती हैं। लगभग 44 मिनट तक ऐसा चलता है और फिर औरतें चश्मा हटाकर अपने घरों के चली जाती हैं।

इन औरतों ने दावा किया कि वो पुरातन काल की डाइट का पालन करते हुए सौर ऊर्जा से पेट भर रही हैं। इनका कहना था कि सौर ऊर्जा न केवल पेट भरती है बल्कि शरीर के अन्य हिस्सों को भी पोषण पहुंचाती है।

विज्ञापन

डॉक्टर क्या कहते हैं?

ladies believe sun eating will reduce weight

दूसरी तरफ वैज्ञानिकों ने इस डाइट को हालांकि सिरे से खारिज नहीं किया है लेकिन यह भी कहा है कि गलत तरीके से सूरज को घूरने से उलटे परिणाम होते हैं।

त्वचा विशेषज्ञों का कहना है कि हालांकि सौर ऊर्जा फायदेमंद होती है लेकिन ज्यादा समय के लिए सूरज के सामने खड़े होने पर त्वचा का कैंसर होने का खतरा रहता है।

इतना नहीं काला चश्मा लगाने के बावजूद सूरज को लगातार घूरने से आंखों की ज्योति पर बुरा असर पड़ता है और कंजेटिवाइटिस व अन्य बीमारियां हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed