नौकरी छोड़ो भी तो कुछ इस अंदाज़ में कि दुनिया भी आपको रखे याद
गुरुवार को एक अजीब वाकया हुआ, अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट अचानक ही डिलीट हो गया और लगभग 11 मिनट बाद उसे रीस्टोर किया जा सका। ट्रंप का ट्विटर अकाउंट डिलीट होते ही सोशल मीडिया पर शोर मचने लगा। किसी को लगा कि शायद ट्रंप का अकाउंट हैक हो गया है तो कुछ लोगों को यह मानवीय भूल लगी। ख़ैर इस अजीब और हैरान करने वाले वाकये के रहस्य से जब पर्दा हटा तो मालूम पड़ा कि यह कारनामा ट्विटर के एक कर्मचारी ने किया था।गुरुवार को ट्विटर में उनकी नौकरी का अंतिम दिन था। नौकरी छोड़ने के अपने इस तरीके से उन्होंने खुद को दुनिया भर में यादगार बना दिया।
पिट्सबर्ग से न्यूयॉर्क जाने वाली फ्लाइट के बीच में ही नौकरी छोड़ दी
नौकरी बदलने के अपने फैसले की घोषणा उन्होंने एक प्यारे से केक पर लिखकर दी
नौकरी छोड़ने का फैसला किया तो वे पूरे बैंड-बाजे के साथ ऑफिस में आए
रोड आइलैंड में एक होटल कर्मचारी ने साल 2011 में जब नौकरी छोड़ने का फैसला किया तो वे पूरे बैंड-बाजे के साथ ऑफिस में आए और अपने बॉस को इस्तीफा थमा कर गए। जॉय डी फ्रांसेसको ने इसका वीडियो बनाकर उसे ऑनलाइन पोस्ट भी कर दिया, जो जल्दी ही वाइरल हो गया। जॉय ने बताया, ''कर्मचारियों और मैनेजमेंट के बीच लंबे समय से यूनियन सदस्यता को लेकर नाराजगी चल रही थी, इसलिए हम काफी समय से यह इस तरह नौकरी छोड़ने पर विचार कर रहे थे।''
नौकरी छोड़ने की सूचना यूट्यूब पर अपना डांस का वीडियो डालकर दी।
मारिया शिफरिन ताइवान में एक एनिमेटर की नौकरी करती थीं। उन्होंने नौकरी छोड़ने की सूचना यूट्यूब पर अपना डांस का वीडियो डालकर दी। उस वीडियो में वे खाली ऑफिस में डांस कर रही थीं।
उन्होंने वीडियो के साथ लिखा था, 'मेरे बॉस के लिए यह डांस'। उनका कहना था, ''मेरे बॉस को हमेशा वीडियो पर कितने व्यू मिले इसकी ही चिंता रहती थी इसलिए मैंने नौकरी छोड़ने से पहले अपना खुद का ही वीडियो बनाने का सोचा।'' उनके वीडियो को लगभग 2 करोड़ व्यू मिले। बदले में उनकी कंपनी और मैनेजर ने भी उनके नाम पर एक वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड कर दिया।