फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   World of Wonders ›   know about color changing river cano cristales in colombia

इंद्रधनुष की तरह मौसम के साथ रंग बदलती है ये नदी, वजह है बेहद खास

Sun, 07 Oct 2018 12:58 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 07 Oct 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
know about color changing river cano cristales in colombia

आज तक आपने कई खूबसूरत और रहस्यमयी नदियों को देखा या उनके बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसी चमत्कारी नदी के बारे में बता रहे हैं जिसके बारे में सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। आपको बता रहे हैं प्रकृति की उस अनूठी कला के बारे में जिसको जिसने भी सुना वो एकबार में यकीन कर पाना शायद संभव न होगा।

विज्ञापन


वैसे तो प्रकृति ने पृथ्वी पर बेशुमार खूबसूरती और रोमांचक चीजें बिखेर रखी है, लेकिन क्या आपको पता है कि एक नदी ऐसी भी है जो हर साल मौसम के मुताबिक अपना रंग बदल लेती है। इस नदी का नाम है कैनो क्रिस्टल्स, जो कोलंबिया में बहती है। इस नदी की खासियत ऐसी है कि यह हर मौसम के साथ अपना रंग बदलती हैं। कैनो क्रिस्टल्स नदी की लंबाई करीब सौ किलोमीटर है और चौड़ाई करीब बीस मीटर है। 
विज्ञापन

 

लिक्विड रेनबो नाम से भी है फेमस, कोलंबियन मिलिट्री करती है सुरक्षा 

know about color changing river cano cristales in colombia
कैनो क्रिस्टल्स नदी

कैनो क्रिस्टल्स नदी का रंग कभी पीला तो कभी हरा, कभी लाल और कभी नीला हो जाता है इसलिए इस नदी को  ‘लिक्विड रेनबो’ के नाम से भी जाना जाता है। साल 2000 में इस नदी के इलाके में कुछ हिंसक गतिविधियों वाले गुट रहते थे और इस कारण से नदी के आसपास वाले इलाके सुरक्षित नहीं थे। इस नदी से करीब 30 किमी की दूरी पर कोलंबियन मिलिट्री का अधिकार है। ये जगह अब मशहूर पिकनिक स्पॉट भी बन चुकी है।
 

नदी के रंग बदलने का यह है कारण  

know about color changing river cano cristales in colombia
कैनो क्रिस्टल्स नदी

दरअसल इस कैनो क्रिस्टल्स नदी में मैकारैनिया क्लैवीगैरा नाम का एक पौधा है, जिसके कारण इसका रंग बदलता ही रहता है। इस पौधे को अगर किसी खास मौसम में निश्चित जल या निश्चित सूरज की रौशनी मिले तो इसका रंग हल्का या फिर गहरा लाल होता जाता है। ज्यादातर दिनों में इस नदी का रंग हल्का या गहरा गुलाबी और हल्का या गहरा लाल होता है मगर कभी-कभी इसका रंग नीला, पीला, नारंगी और हरा भी हो जाता है। 

विज्ञापन

जून से नवंबर में बदलता है रंग 

know about color changing river cano cristales in colombia
कैनो क्रिस्टल्स नदी कोलंबिया के सरानिया दी ला मैकरेना इलाके में बहती है, जो ग्वायाबैरो नदी में मिल जाती है। कैनो क्रिस्टल्स नदी के रंग बदलने की ये घटना जून से लेकर नवंबर के बीच कुछ सप्ताह में दिखती है। प्रकृति की इस खूबसूरती के बरकरार रखने के लिए यहां कुछ नियम भी बनाए गए हैं, जैसे एक ग्रुप में 7 से ज्यादा लोग यहां नहीं जा सकते और एक दिन में 200 से ज्यादा लोगों को इस क्षेत्र में जाने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed