फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   World of Wonders ›   japanese restaurant where frogs are being served raw

जिंदा मेंढक को छीलकर, फिर काटकर परोस दिया जाता है यहां

Sat, 23 Aug 2014 10:03 AM IST
Updated Sat, 23 Aug 2014 10:03 AM IST
विज्ञापन
japanese restaurant where frogs are being served raw

हम अक्सर बात करते हैं कि चीन, कोरिया और जापान जैसी जगहों में लोग जानवरों से बने अजब-गजब तरह के खाने को बड़े मन से खाते हैं।

विज्ञापन


जिस खाने के बारे में हम सोचते भी नहीं, वो लोग उसी से बढ़िया रेसिपी तैयार करते हैं और खूब खाते हैं। डेली मेल के मुताबिक जापान की राजधानी टोक्यो में साडाची नाम का एक रेस्टोरेंट है जो जानवरों से बने अजीबोगरीब खाने सर्व करता है।

इसी में शामिल है ये फूड बुलफ्रॉग शशमी। ये एक तरह का मेंढक है जिसे लोगों को जिंदा ही खाने के लिए दे दिया जाता है। जी हां, हम मजाक नहीं कर रहें हैं। इन मेंढकों को जिस तरह से परोसा जाता है उसे जानकर आपकी रूह कांप जाएगी।
विज्ञापन


बुलफ्रॉग शशमी को बनाते हुए एक वीडियो बनाया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि शेफ मेंढक को पकड़कर उसकी पहले खाल उतार देता है।

ये है तरीका

japanese restaurant where frogs are being served raw

ऐसा करते हुए वो मेंढक का जिंदा ही रखता है। इसके बाद छिले हुए मेंढक को वो कई टुकड़ों में काट देता है।

कटते ही मेंढक वहीं का वहीं मर जाता है। इसके बाद वो उस पर सोया सॉस और नींबू छिड़कता है। ऐसा करने के बाद वो उसे प्लेट पर सजाता है और परोस देता है।

थाली देखने से ऐसा लगता है कि मेंढक अभी भी जिंदा है। वीडियो में दिखाया गया है कि काटते वक्त मेंढक तड़प रहा है और कैमरे को देखते हुए जैसे मदद मांग रहा है।

उनका कहनाहै कि इस तरह से जानवर को मारकरखा जाना बिल्कुल गलत है। मेंढकको इतने क्रूर तरीके से मारनेपर लोगों ने नाराजगी जताई।

इस स्पेशल से कहे जाने वाले खाने को एक औरत हंसते हुए खा भी रही है।

वीडियो बनते ही इसे यूट्यूब पर डाला गया और आपको बता दें कि जब ये वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने इसे सिरे से नकार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed