पिंजड़े में बंद टाइगर ने काट खाया 11 साल के बच्चे का हाथ, देखें तस्वीरें
आप और हम सभी इस बात से वाकिफ हैं कि ब्राजील जैसी जगह को दुनिया के चुनिंदा टूरिस्ट स्पॉट में से एक माना जाता है।
हो भी क्यों ना? इसकी प्राकृतिक खूबसूरती है ही इस काबिल। वहां के एक ऐसे ही सुंदर जू को देखने के लिए ब्राजील के कैसकेवल में ये परिवार घूमने आया हुआ था।
डेली मेल के मुताबिक इस जू में पिता और उनके दो बेटे घूम रहे थे। वो कई तरह के जानवरों को देख रहे थे।
टाइगर पर पड़ी नजर
अब उसे चाहिए था कि टाइगर को वो दूर से ही देखे। लेकिन वो बड़े से पिंजड़े के अंदर हाथ घुसाकर टाइगर को सहलाने लगा।
तभी अचानक टाइगर ने उस 11 साल के मासूम का हाथ अपने दांत के बीच धर दबोंचा। अब बच्चा मदद की गुहार गला रहा है लेकिन टाइगर उसका हाथ छोड़ ही नहीं रहा था।
हो गई देरी
जब तक की बच्चे की आवाज सुनकर लोग उसकी मदद के लिए पहुंचते, तब तक बच्चे का पूरा हाथ टाइगर अपने दांतो से नोंच चुका था।
उसके हाथ पर चमड़े के लोथेड़े और बहता हुआ खून ही दिख रहा था। फिर रेस्क्यू टीम ने बच्चे को टाइगर से अलग किया।
फिर फौरन ही पैरामेडिक्स की टीम को कॉल किया गया। लेकिन जब तक टीम आती, बच्चा तड़पता रहा और बोलता रहा कि वो मर जाएगा।
बचा लेकिन...
वो शायद अब कभी पहले जैसा ना दिख पाए। लेकिन बच्चा अभी ठीक है।
उसकी इस घटना को उसके 3 साल के छोटे से भाई ने देखा।
वो अभी भी डरा हुआ है।