रेत में छिपे हैं 30 सोने के बिस्किट जिसने तलाशा, उसी का हुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोना किसे नहीं पसंद? वो भी तब जब सोने के दाम आए दिन बस बढ़ते ही चले जा रहे हों। ऐसे में अगर आपको बस इतना कह दिया जगह कि किसी तय दूरी तक फैले रेत में 30 सोने के बिस्कुट छिपाए गए हैं और उसे ढ़ूढ़ निकालने की आजादी सभी को है, तो कैसा हो?
होगा ना एक्साइटिंग? तो डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक हम बात कर रहें हैं इंगलेंड के केंट के फोकेस्टोन में इस वक्त चल रहे गोल्ड रश चैलेंज की जिसमें लोगों को रेत में सोने को ढूंढ़ने की छूट दी गई और जिसको जो भी बिस्कुट मिल जाए, उसे रख लेने की आजादी भी।
एक आर्ट फेस्टिवल का भाग
आपको बता दें कि अपनी तरह को ये अनोखा फेस्टिवल असल में एक आर्ट फेस्टिवल के दौरान शुरू हुआ। एक जर्मन आर्टिस्ट ने दस लाख रूपए तक के गोल्ड बिस्कुट रेत में कहीं दफना दिए थे।
इसके बाद से ही उन्होंने इसे ढूंढ़ने वाले को इसका विजेता बनाने का नियम रख दिया। बस, फिर क्या था, साल भर पुराने इस घटना के बाद से लोग अपने परिवार समेत यहां गोल्ड खोदने पहुंचते हैं।
छोटे बच्चे हों या नौजवान या फिर कोई बूढ़ा व्यक्ति, सभी यहां पहुंचते रहते हैं। ऐसे भी कई लोग हैं जो मेटल डिटेक्टर साथ लेकर आते हैं ताकि सोना का पता फटाफट लगाया जा सके।
ये है वजन
आपको बता दें कि ऐसे कई लोग हैं जिन्हें यहां से गोल्ड बिस्कुट मिल चुका है। वो यहां बार-बार उस जैसे और भी बिस्कुट ढ़ूढ़ने पहुंचते हैं।
सब लोगों को बस कुछ घंटों तक का ही वक्त मिलता है गोल्ड की तलाश के लिए। एक छोटे भाई ने यहां तक भी बताया कि उसे गोल्ड मिला है लेकिन उसे वो अपने 5 साल के बड़े भाई को नहीं देगा।
इस एक बिस्कुट का वजन 10 से 20 ग्राम तक का है। ये अपने आप में अलग और मजेदार चैलेंज है। गोल्ड नहीं भी मिला तो भी परिवार के साथ रेत में मस्ती का आइडिया भी लोगों को बहुत भाता है।