{"_id":"287c99583a5033fd7a8b9d6f2fbdd8f7","slug":"gold-bicycle-worth-250000-pounds-hindi-jp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने की साइकिल, कीमत कई सुपरकारों से भी कहीं ज्यादा","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
सोने की साइकिल, कीमत कई सुपरकारों से भी कहीं ज्यादा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 11 Dec 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
गोल्डजीनी नाम की कंपनी ने पहले भी कई लग्जरी सामानों पर गोल्ड की परत लगाकर उसे महंगा, अद्भुत और सुंदर बनाया है। जैसे कि स्मार्टफोन।
विज्ञापन
मिरर के मुताबिक अब इसी कंपनी ने लड़कों वाली रेसिंग साइकिल को इस अति मंहगे मेटल जिसे हम सोना कहते हैं उससे कोट किया है।
जी हां, ये साइकिल 24 कैरेट सोने की है और पुराने जमाने का टच लिए हुए है। इसकी कीमत हैरतअंगेज 250000 पाउंड है।
आपको जानकर खुशी होगी कि इसमें कुछ हीरे भी जड़े हुए हैं। ये हीरे रात में साइकिल पर चमकते हुए आराम से देखे जा सकते हैं।
जहां इस साइकिल को खरीदने वाला इसकी डिजाइन और लुक से काफी खुश रहेगा वहीं वो स्पीड पकड़ने के लिए इस पर निर्भर नहीं रह सकता।
सोने की साइकिल स्पीड को कम कर देती हैं और इसके मुकाबले लोग सेकेंड हैंड साइकिल लेना ज्यादा बेहतर समझेंगे।