इस परिवार की हर पीढ़ी में जन्म लेते हैं जुड़वा बच्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस परिवार की कहानी वाकई बेहद अलग है। इस परिवार को जो बात अन्य परिवारों से अलग करती है वो है उसकी खासियत।
डेली मेल के मुताबिक आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्रिस्टॉल में रहने वाले गौन परिवार में पिछले चार पीढ़ियों से सिर्फ जुड़वा बच्चे ही जन्म ले रहे हैं।
हाल ही में इस परिवार में जेसिका और क्लारा नाम की दो लड़कियों ने जन्म लिया है और वो भी जुड़वा ही हैं।
पर दादी थी जुड़वा
अगर इस परिवार की पूरी कहानी को देखें तो पता चलता है कि जेसिका और क्लारा की पर-दादी भी जुड़वा बहनें ही थी।
फिर इन दोनों छोटी बच्चियों के दादा भी जुड़वा ही निकले। इसके बाद इन्हें पैदा करने वाली मां भी जुड़वा बहनें ही थी और अब ये बच्चे भी जुड़वा ही हैं।
इन बच्चों के पैदा होने पर परिवार के लोगों को कोई हैरानी नहीं हुई। उनका मानना है कि उनको पहले से ही पता था कि ये बच्चे भी जुड़वा होंगे।
इनसे आगे भी शायद जुड़वा
बच्चों की मां मारगरेट का कहना है कि उन्हें बच्चों के जन्म लेने से पहले से पता था कि वो जुड़वा हैं।
वो ये कामना करती हैं कि उनके बच्चों के बड़े हो जाने के बाद भी परिवार में जुड़वे बच्चे होने का क्रम जारी रहे।
मारगरेट कहती हैं कि चार पीढ़ियों तक परिवार में जुड़वा लोगों के होने की कहानी जो सुनता है, दंग रह जाता है।
दरिंदगी की हद! बहू की आंखों में घोंप दिया चाकू, था अफेयर