फेसबुक की लत ने ये क्या करवा डाला?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम सभी के साथ जब कुछ अलग और अच्छा होता है, तो हम उसे फेसबुक जैसे सोशल प्लैटफॉर्म पर लोगों के साथ शेयर करना नहीं भूलते हैं।
बॉस्टन के नजदीक ग्लोसेस्टर की रहने वाली ये लड़की अपनी बोरियत मिटाने के लिए अपनी मां के साथ वेस्ट इंडीज के एन्टीगुआ नाम की जगह पर छुट्टियां बिताने गई।
डेली मेल की खबर के मुताबिक वो साथ ही अपना फोन ले गई और अपने हर पल को फेसबुक की मदद से लोगों को शेयर करती रही। वो फेसबुकिंग में इतनी ज्यादा बिजी हो गई कि उसने इंटरनेट के भारी बिल के बिल के बारे में सोचना ही छोड़ दिया।
पापा के पास आया मैसेज
चूंकि फोन का बिल लड़की के सौतले पिता यानी के डेविड मेसन ही भरते थे, इसलिए कंपनी का एक जरूरी मैसेज उन्हीं के पास आया।
मैसेज में लिखा था कि जिस फोन नंबर को उनकी बेटी दूसरे देश ले गई है, उसका रोमिंग बिल अब तक लगभग 5000 रूपए आ चुका है।
इसके बाद पिता ने अपनी पत्नी को फोन कर बेटी के फेसबुक ना करने की बात कही। साथ ही उन्होंने कंपनी को फोन लगाया और फिर रोमिंग फैसिलिटी देने से मना किया।
हुई गड़बड़ी
डेविड ने अपनी पत्नी से कहा कि उसे चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि अब फोन से रोमिंग चार्ज काटने की सर्विस वापस ले ली गई है।
लेकिन, असल में ऐसा नहीं हुआ था और फोन लगातार वाईफाई के जरिए जमैका के रोमिंग नेटवर्क पर जुड़ा हुआ था।
हुई नाइंसाफी
इसके बाद जब वे लोग घर लौटे तो उनके पास नौ लाख का फोन बिल आ गया।
कंपनी ने बताया कि लगातार इंटरनेट और फेसबुक से जुड़े रहने के कारण इंटरनेट बिल के तौर पर नौ लाख का बिल आया है।
ये सुनकर डेविड ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उनका कहना है कि उनके साथ धोखा हुआ है। कंपनी ने उन्हें रोमिंग चार्ज से मुक्त करने की बात कही थी, लेकिन वो ऐसा करने में सफल नहीं रही।