फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   World of Wonders ›   dogs who are trained to sniff hard drives

ये कुत्ता बता देगा, मोबाइल में बच्चों की अश्लील तस्वीरें हैं या नहीं

Tue, 28 Jun 2016 01:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Tue, 28 Jun 2016 01:01 PM IST
विज्ञापन
dogs who are trained to sniff hard drives
कुत्ते का नाम 'यूआरएल' है - फोटो : thesun

कुत्ते बम और ड्रग्स सूंघकर बता देते हैं ये तो आप जानते हैं पर क्या आपको पता है कि कुत्ते अब सूंघकर बताएंगे कि किस मोबाइल या लैपटाप में चाइल्ड पोर्न है। जी हां, आप बिल्कुल सही समझे पुलिस कुत्तों को अब इस तरह ट्रेनिंग दे रही है जिससे कुत्ते सूंघकर बता देंगे कि चाइल्ड पोर्न फिल्म किस हार्ड ड्राइव में है।

विज्ञापन


अमेरिका के उटाह में वेबर काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने ब्लैक लेबराडर के-9 में ऐसा कुत्ता ट्रेंड किया गया है जो सूंघकर बता देगा कि स्टोरेज डिवाइस में छिपी हुई बच्चों की पोर्न फिल्म है या नहीं। 16 महीने के कुत्ते का नाम 'यूआरएल' है पर वे उच्चारण में इसे इर्ल कहते हैं।
विज्ञापन


कुत्ता स्टोरेज मीडिया में इस्तेमाल होने वाले कैमिकल को सूंघेकर बताएगा। कुत्ते को ट्रेनिंग इस तरह की गई है कि वह किसी भी इलेक्ट्रनिक मेमोरी डिवाइस में छिपे हुए सबूत को सूंघकर बता सके। डिपार्टमेंट के लेफ्टिनेंट लेन ने कहा,'हर कोई ये जानकर हैरान रह जाता है और उसे विश्वास नहीं होता कि कुत्ता इलेक्ट्रोनिक डिवाइस सूंघकर बता सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट ने आगे कहा कुत्ते 'यूआरएल' के पास कुछ खास तरह की क्षमता है और हम बहुत उत्साहित है कि 'यूआरएल' हमरे पास है। कुत्ते को अब 'पोर्न डॉग' भी कहा जा रहा क्योंकि 'यूआरएल' हार्ड डिवाइस सूंघकर पुलिस को बता देता है कि चाइल्ड पोर्न है या नहीं।

6 महीने की ट्रेनिंग के बाद हुआ सर्टिफाइड

dogs who are trained to sniff hard drives

जब कुत्ता छोटा था तो उसे एक शैल्टर से लाया गया था। यूआरआल को सर्टिफाइड करने से पहले इंडियाना में 6 महीने की ट्रेनिंग दी गई थी। कड़ी मेहनत के बाद ही कुत्ते यूआरएल को सर्टिफाइड घोषित किया गया है। प्राधिकारी कह रहे हैं 'यूआरएल' हमारे साथ कुछ खास केसों पर साथ काम करेगा।

यूआरएल को थम्ब ड्राइव, सेलफोन, सिम कार्ड्स, एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव्स, टैब्लेट और आईपैड को सूंघकर बताने की ट्रेनिंग दी गई है। आने वाले समय यूआरएल 'एफबीआई' के साथ भी काम करेगा। वह अमेरिका के 9 इलेक्ट्रोनिक डिटेक्शन कुत्तों में से एक है।

डिटेक्टिव होस्टन ने बताया,'चाइल्ड पोर्नोग्राफर्स अक्सर स्टोरेज डिवाइस को मुश्किल जगह छिपाते हैं। वे सीलिंग औप रेडियोज में ऐसे स्टोरेज को छिपाते हैं। पर अब वे बच नहीं पाएंगे क्योंकि अब कुत्ते हार्ड डिवाइस पता सूंघकर लगा लेंगे। '
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed