इस शहर में सभी लोग करते हैं जॉब, कोई नहीं बेरोजगार!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोचिए कितना अच्छा हो अगर किसी भी देश या शहर में एक भी इंसान बेरोजगार ना हों।
हमारी चाहत को सच्चाई में बदल देता है ये शहर जहां कोई भी बेरोजगार नहीं है।
डेली मेल के मुताबिक इंग्लैंड के स्टैफॉर्डशायर में ऊटोजेटर नाम का एक टाउन है जहां की पूरी जनता वर्किंग है।
ये हैं खास
इस छोटे से टाउन में 12000 लोग रहते हैं और यहां की सरकार लोगों को बिजी रखने पर पूरा जोर डालती है।
आपको जानकर अच्छा लगेगा कि इस शहर में 34 ऐसे लोग हैं जो नौकरी पर फिलहाल नहीं हैं, लेकिन उन्हें बेरोजगारी भत्ते के रूप में अच्छे रूपए मिल जाते हैं।
वहां की सरकार ने पिछले साल के मुकाबले बेरोजगारी भत्ते का ग्राफ गिराया है जो उनके लिए और वहां के लोगों के लिए बेहतरीन है।
आएंगी 180 नौकरियां
यहां जल्द ही वेटरोज सूपरमार्केट नाम से एक नइ शॉप खुल रही है जिसमें 180 नए जॉब की जगह होगी।
इस मामले पर वहां के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून ने कहा कि उन्हें अपने देश को लेकर इससे पहले इतना सुरक्षित कभी महसूस नहीं हुआ।