फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   World of Wonders ›   being fat in Mauritius is quite good

मोटी लड़कियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है ये देश, वजन ज्यादा है तो मानते हैं लकी

Sun, 19 Aug 2018 03:40 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 19 Aug 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
being fat in Mauritius is quite good
mauritius - फोटो : Symbolic Photo

शादी के लिए सिर्फ खूबसूरत दिखना ही काफी नहीं। अगर आप मॉरिशस में हैं, तो आपका वजनी होना भी जरूरी है। दुल्हन का वजन ज्यादा हो, तो यह वहां खुशी की बात होती है।  वजन अगर बढ़ रहा हो तो वह सदी की सबसे बड़ी त्रासदी की तरह देखी जाती है। खासकर लड़कियों को लगता है कि सुंदरता का सबसे बड़ा दुश्मन ज्यादा वजन है। लड़कियां जिम के चक्कर तक लगाना शुरू कर देतीं हैं, ताकि अपनी खूबसूरती को वह फ्लॉन्ट कर सकें। लेकिन ऐसा सभी जगह नहीं होता।

विज्ञापन

 

कौन सी जगह है वो

being fat in Mauritius is quite good
mauritius - फोटो : Symbolic Photo

मॉरिशस में तो बिल्कुल भी नहीं, बल्कि वहां शादी के समय लड़की का वजन ज्यादा हो, तो ही ससुराल वाले खुश होते हैं। अब बताइए ज्यादातर जगह दुल्हन के मोटे होने पर उसे ताने सुनने पड़ते हैं। अपने घर में ही मां-बाप, भाई-बहन नसीहत देने लगते हैं। लेकिन मॉरिशस में ऐसा बिल्कुल नहीं होता। वहां लड़की का वजन ज्यादा होना ही अच्छा माना जाता है। अगर लड़की पतली है भी, तो उसे नसीहत दी जाती है कि शादी होने तक वह खूब खाए-पिए, ताकि उसका वजन बढ़ सके। लड़कों को भी यही नसीहत दी जाती है कि वह अपने लिए हृष्ट-पुष्ट लड़की पसंद करे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है कारण

being fat in Mauritius is quite good
mauritius - फोटो : Symbolic Photo
दरअसल, मॉरिशस में शादी की अन्य रीति-रिवाज और परंपराओं के साथ एक मान्यता यह भी है, कि लड़की का वजन अगर ज्यादा हो, तो वह खुशहाली और अच्छा भाग्य लाती है। मॉरिशस के लोग अपनी बेटियों को डाइटिंग या वजन कम करने से रोकते हैं। इतना ही नहीं, कहा जाता है कि जिस लड़की का वजन कम होता है, उसकी शादी होने में थोड़ी परेशानियां होने लगती है। इसलिए पहले ही उन्हें सख्त हिदायत दी जाती है कि वह खूब खाए और पिए। लड़कों से भी यही कहा जाता है। वहां के लोगों का कहना है कि शादी के बाद अपने परिवार की खुशियों और सौभाग्य की जिम्मेदार एक महिला होती है। अगर उस महिला का वजन ज्यादा होगा, तो परिवार में उतना ही सौभाग्य होगा और उसके परिवार को कभी भी धन संबंधी कोई परेशानी नहीं होगी। वजह कोई भी हो, लेकिन एक तरफ जहां महिलाएं जीरो फीगर के पीछे भाग रही हैं, वहीं मॉरिशस की जिंदगी कहती है, “खाओ, पियो और सुख से रहो!”
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed