फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   World of Wonders ›   bee beard competition jp

जीत की ऐसी चढ़ी चाहत, हजारों उड़ती मधुमक्खियों को ओढ़ा गले

Fri, 01 Aug 2014 11:02 AM IST
Updated Fri, 01 Aug 2014 11:02 AM IST
विज्ञापन
bee beard competition jp

एक मधुमक्खी को देखते ही हम उससे भागने लगते हैं। सोचिए जरा, उन लोगों का क्या हाल हुआ होगा जिन्होंने जानबूझकर ऐसी एक-दो नहीं बल्कि हजारों को खुद ही न्योता दिया।

विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक दस सालों से ओंटेरियो, कनाडा में एक ऐसी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है जिसमें प्रतिभागियों को अपने आप को मधुमक्खियों से लिपटाकर पूरे शरीर पर ढंकना होता है।
विज्ञापन


जो भी शख्स इसे सही तरीके से कर लेता है, वो ही विजेता बनता है। इस साल भी इस प्रतियोगिता को जीतने के लिए कई लोगों ने पार्टिसिपेट किया।

अच्छा रहा नजारा

bee beard competition jp

इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए मर्द ही नहीं बल्कि औरतें भी पहुंची थी। बिना मधुमक्खियों के काटने का डर लिए, ये लोग तय जगह पर खड़े हो गए।

उनका शरीर कुछ वक्त के लिए जैसे किसी छत्ते जैसा हो गया था। एक ही साथ हजारों की तादाद में कई मधुमक्खियां उनकी बॉडी पर आ गई।

इसके बाद जिसने मधुमक्खियां को मुंह से लेकर पूरी छाती में ठीक से ढंका, उसे ही विजेता चुना गया। आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता का नाम बी बीयर्ड कॉम्पटीशन था।

थे ग्रू‌मिंग एक्सपर्ट भी

bee beard competition jp

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस प्रतियोगिता में हर प्रतियोगी के लिए एक ऐसा एक्सपर्ट दिया गया जो चढ़ती हुई मधुमक्खियों को बॉडी पर एक स्टाइल से सेटल करने का काम कर रहा था।

इस बात को श्योर किया जा रहा था कि सभी मधुमक्खियां किसी एक हिस्से में ही जाकर न बैठें।

ऐसे में लोग मधुमक्खियों के चपेट में तो आए लेकिन उन्होंने इसका लुत्फ भी उठाया।

विजेता वो बना जिसे दर्शकों ने दिखने में सबसे ज्यादा पसंद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed