फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   World of Wonders ›   alien in a tree trunk

पेड़ के तने में निकल आया एलियन! रहस्य या फिर कुछ और?

Mon, 19 Jan 2015 03:44 PM IST
Updated Mon, 19 Jan 2015 03:44 PM IST
विज्ञापन
alien in a tree trunk
सर्दी में लकड़ियां जलाना और घंटों उसके सामने बैठकर आग तापना एक अजब सी राहत देता है। पर जरा सोचिए तब क्या हो जब इस आग के लिए आप ही लकड़ी काट रहें हों और उस लकड़ी से कुछ ऐसा निकल आए जिसको आप कभी ना भूल पाएं?
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक ब्रिटेन के विल्टशायर में रहने वाले एक होटल के मालिक बिली हार्ली को अपने ही होटल के पास एक पेड़ का तना काटते हुए तने के अंदर एक एलियन जैसा चेहरा दिखाई दिया।
विज्ञापन


होटल आइजेल ऑफ स्काई के पास ऐसा हुआ। जैसे ही उन्हें लगा कि पेड़ के अंदर एलियन जैसा कुछ बना हुआ है, तभी बिली ने अपनी पत्नी को फौरन फोन लगाया और बुलाया।

ली तस्वीरें और बनाया प्लान

alien in a tree trunk

बिली की पत्नी भी वहां पहुंची। उनके हाथ में कैमरा था। फटाफट बिली ने उस पेड़ के तने को खींचा और बताया कि आज से पहले कभी उन्हें ऐसा पेड़ का तना मिला ही नहीं।

वो सोचने लगे कि इस तने को जलाने से बे‌हतर होगा इसका कॉफी टेबल बनाना या कोई कुर्सी बनाना। चूंकि ये अपनेआप में अनोखा है, इसलिए इसको इसी तरह से ही डील करना चाहिए।

बाद में जिसने सभी इस तने को देखा, सभी को 1982 में बनी एलियन की फिल्म ईग होटल की याद आ गई। तने में उभरी तस्वीर ‌फिल्म के एलियन सी दिखाई देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed