फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   World of Wonders ›   A UP boy gets married to Pakistani girl

UP के छोरे ने पाकिस्तानी लड़की से की शादी, महज 30 दिन तक रहेगी साथ

Sat, 30 Dec 2017 10:13 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Sat, 30 Dec 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
A UP boy gets married to Pakistani girl
Alishan with hafza
वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि प्यार के आड़े कोई दरों-दीवार नहीं आ सकती। यहां तो प्यार में दो देशों की सरहद बीच में थी। जी हां... ये लव-स्टोरी भारत और पाकिस्तान से जुड़ी है। इन दो दिलों के सच्चे प्यार ने सरहदों का फांसला भी खत्म कर दिखाया।
विज्ञापन

 

A UP boy gets married to Pakistani girl
Alishan with hafza
यूपी में बरेली मठिया बिहारीपुर के ईंट भट्ठा कारोबारी वसीम इम्तियाज के बेटे अलीशान ने एक पाकिस्तानी लड़की को अपना हमसफर बनाकर  मोहब्बत की नई इबारत लिखी है। वसीम इम्तियाज के बेटे ने इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी सुहेल अख्तर की 18 साल की बेटी हफ्जा से शादी की है। बताया जाता है कि दोनों का परिवार पहले से एक दूसरे को जानते थे लेकिन आजादी के बाद दोनों ही परिवार अलग हो गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

A UP boy gets married to Pakistani girl
Alishan with hafza
हफ्जा की पढ़ाई लाहौर में हुई है। उन्होंने ग्रेजुएशन किया है। वहीं वसीम ने बरेली कॉलेज से बीकॉम किया है और बरेली की एक बड़ी जिम चला रहे हैं। इन दोनो का निकाह 6 दिसंबर को लाहौर में मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। कुछ दिन पूर्व ही लडके का परिवार पाकिस्तान गया था और अपनी होने वाली बहू को देखकर बहुत खुश भी हुआ था।

हफ्जा खूबसूरती के मामले में भी अव्वल है। इनकी बारात रेल मॉर्ग से बाघा बॉर्डर पहुंची थी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बारात में करीब 32 लोग गए थे। सरहद पार दोनों मुल्कों की फौज की मौजूदगी में इन दोनों परिवारों का शानदार स्वागत किया गया।

 
विज्ञापन

A UP boy gets married to Pakistani girl
family dance in marry
दोनों तरफ से फूलों की बारिश होने लगी। इस दौरान नव विवाहित जोड़े को सैन्य अधिकारियों ने भी मुबारकबाद दी। कुल मिलाकर भारत और पाकिस्तान के रिश्ते काफी तनाव वाले देखे जाते रहे हैं। लेकिन बरेली के इस छोरे ने पाकिस्तान की लडकी से शादी करके दोनों मुल्कों के बीच चल रहे तनाव को थोड़ा कम कर दिया है।

 

A UP boy gets married to Pakistani girl
hafza
केवल 30 दिन तक दुल्हन साथ 
यह भी कहा जा रहा है कि दुल्हन का वीजा भी सिर्फ 30 दिन का ही है। वहीं निकाह के बाद दावत-ए-वलीमा बीच में ही लटका पड़ा है। इसके लिए लाहौर से मेहमान इंडिया आना चाहते हैं लेकिन वीजा मुख्य अड़चन बन गया है। अब तक उन्हें वीजा नहीं मिल पाया है। इसलिए आयोजन को आगे बढ़ा दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 15 दिसंबर को वलीमा का आयोजन होना था, लेकिन बरात को लाहौर से देरी से लौटी, इस चलते तमाम कागजी दस्तावेज का कार्य लटका रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed