31 साल के आदमी को 91 साल की बूढ़ी महिला से हुआ इश्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनने में बिल्कुल अनूठा लेकिन उतना ही सच। ये कहानी है 31 साल के काइल जोन्स की जिसे आप इस दुनिया का सबसे बड़ा आशिक करार कर सकते हैं।
मिरर के मुताबिक हमारे ऐसा कहने की वजह है उसकी जिंदगी और पसंद। काइल को बूढ़ी औरतों से इश्क करने की आदत है। अमेरिका के जोर्जिया का रहने वाला काइल अपने से तीन गुना बड़ी बूढ़ी महिला को पिछले पांच सालों से डेट कर रहा है।
वो कहता है कि 91 साल की मारजोरी मैककूल को बहुत प्यार करता है। मारजोरी असलियत में इतनी बड़ी हैं कि वो किसी की पर दादी हैं। लेकिन काइल और मारजोरी दोनों ही एक-दूसरे को प्यार करते हैं।
एक्टिव है सेक्स लाइफ
काइल और मारजोरी के बीच पूरे 60 सालों का अंतर है। लेकिन दोनों इस बात को बताना नहीं भूलते कि उनके बीच उम्र का कोई फासला वो लोग महसूस नहीं करते।
इतना अंतर होने के बावूजद दोनों की सेक्स लाइफ बहुत ही एक्टिव है और वो एक-दूसरे के बगैर नहीं जी सकते।
काइल कहते हैं कि उन्हें बूढ़ी महिलाएं ही अच्छी लगती हैं। जवान और खूबसूरत लड़कियों में उनका कोई इंट्रेस्ट नहीं है।
काइल कहते हैं कि सबसे पहली बार उन्होंने 18 की उम्र में सेक्स किया था। लेकिन अचरच की बात है कि सेक्स उन्होंने 50 साल की महिला के साथ किया था और तभी से उन्हें ऐसी महिलाएं ही पसंद हैं।
और भी बहुत हैं पार्टनर्स
वो अपने इस अलग तरह के जीवन को लेकर बिल्कुल भी खराब महसूस नहीं करते। काइल की मां की उम्र 50 साल है और काइल अक्सर अपने घर में अपनी बूढ़ी डेटिंग पार्टनर्स को अपनी मां से मिलवाने ले जाते हैं।
काइल कहते हैं कि उन्हें बूढ़ी महिलाओं की झुरिरयां और नेक लाइन्स पसंद आती हैं। उन्हें बूढ़े सफेद बाल भी अच्छे लगते हैं। वो मारजोरी के साथ ही आगे भी रहना पसंद करेंगे।
औरत की पीठ की खाल से बना डाली किताब, जरूर देखें