फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Woman was showing tricks while driving fell straight on her face Video goes Viral on Internet

Viral Video: पापा की परी स्कूटी लेकर उड़ी, गाड़ी चलाते हुए करतब दिखा रही थी महिला, सीधे मुंह के बल गिरी धड़ाम

Wed, 03 Sep 2025 05:35 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 03 Sep 2025 05:35 PM IST
सार

Viral Video: वायरल होने वाले इन वीडियो की लिस्ट काफी लंबी होती है। कभी कोई जुगाड़ वाला वीडियो लोगों का ध्यान खींच लेता है तो कभी किसी का डांस वायरल हो जाता है। कई बार लोग लड़ाई-झगड़े या स्टंट करते नजर आते हैं तो कभी किसी की अतरंगी हरकत लोगों का दिल जीत लेती है।

विज्ञापन
Woman was showing tricks while driving fell straight on her face Video goes Viral on Internet
स्कूटी के साथ महिला गिरी - फोटो : एक्स@rameshofficial0

विस्तार

आजकल लोगों का मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन सोशल मीडिया बन गया है। जब भी लोग बोर होते हैं या समय पास करने की सोचते हैं तो सबसे पहले फोन उठाकर सोशल मीडिया पर वीडियो देखने लगते हैं। दिनभर में हर कोई कुछ समय सोशल मीडिया पर जरूर बिताता है। आप भी अगर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते होंगे तो आपको रोजाना तरह-तरह के वीडियो देखने को मिलते होंगे। इनमें से कुछ वीडियो इतने मजेदार या अजीब होते हैं कि वे देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल होने वाले इन वीडियो की लिस्ट काफी लंबी होती है। कभी कोई जुगाड़ वाला वीडियो लोगों का ध्यान खींच लेता है तो कभी किसी का डांस वायरल हो जाता है। कई बार लोग लड़ाई-झगड़े या स्टंट करते नजर आते हैं तो कभी किसी की अतरंगी हरकत लोगों का दिल जीत लेती है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई नया वीडियो चर्चा में आ ही जाता है। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे लोग खूब देख रहे हैं और उस पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पापा की परी स्कूटी लेकर उड़ी
यह वीडियो एक महिला से जुड़ा हुआ है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला अपनी स्कूटी को घर के अंदर से बाहर निकालने की कोशिश कर रही है। घर में बड़ा सा लोहे का दरवाजा लगा हुआ है, और सबसे पहले महिला को उसी दरवाजे से जूझना पड़ता है। दरवाजा खुला तो था, लेकिन जैसे ही स्कूटी उससे टकराती है, वह धीरे-धीरे बंद होने लगता है। इसके बाद महिला स्कूटी पर बैठे-बैठे ही दरवाजा खोलने की कोशिश करती है। लेकिन यह काम आसान नहीं था और उसकी कोशिश नाकाम हो जाती है। आखिरकार महिला स्कूटी से उतरती है और दरवाजा पूरा खोलती है। फिर वह स्कूटी को पीछे करते हुए बाहर निकालने लगती है।

स्कूटी लेकर गिरती है महिला
इसी दौरान अचानक स्कूटी ढलान पर आ जाती है। ढलान पर आते ही स्कूटी तेजी से पीछे की ओर सरक जाती है। महिला उसे संभाल नहीं पाती और इस वजह से गिर जाती है। यही दृश्य वीडियो में सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है। इस मजेदार वीडियो को @rameshofficial0 नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को डेढ़ लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। यानी थोड़े ही समय में यह वीडियो वायरल हो गया है।


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने तरह-तरह के मजेदार कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये तो बहुत गलत हुआ है।" दूसरे ने मजाक में लिखा, "स्कूटी उठाई नहीं, जैसे रोज का काम हो।" तीसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, "क्या कमाल करती हो आंटी जी, हमें भी ये विद्या सिखा दो।" वहीं चौथे यूजर ने लिखा, "लगता है आंटी रोज इसी तरह स्कूटी बाहर निकालती हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed