{"_id":"6814ab616cab2a62ad0486b1","slug":"woman-danced-in-yellow-saree-video-goes-viral-2025-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: पीली साड़ी पहन आंगन में जमकर नाची भाभी, वीडियो देख लोग बोले- बहुत बढ़िया डांस","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: पीली साड़ी पहन आंगन में जमकर नाची भाभी, वीडियो देख लोग बोले- बहुत बढ़िया डांस
Fri, 02 May 2025 05:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 02 May 2025 05:24 PM IST
सार
Bhabhi Dance Video: पीली साड़ी पहने भाभी ने आंगन में ऐसा डांस किया की जिसने देखा वो देखता ही रह गया। ये वीडियो इंटरनेट पर काफी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
पीली साड़ी वाली भाभी का डांस करते हुए वीडियो वायरल।
- फोटो : Instagram/khushi_verma__53
विस्तार
Viral Dance Video: क्या आपको डांस करना पसंद है? शायद होगा या हो सकता है न हो? पर लगभग सभी लोग किसी न किसी मौके पर नाच ही लेते हैं। कोई क्लब में जाकर नाचता है, तो कोई अपने घर पर अकेले में। जबकि, ज्यादातर लोग बारात में तो नाच ही लेते हैं। यहां पर डांस की बात इसलिए हो रही है क्योंकि इंटरनेट पर कई ऐसे वीडियो आते रहते हैं जिनमें लोग थिरकते हुए नजर आते हैं और कई लोगों के वीडियो तो वायरल भी हो जाते हैं।
विज्ञापन
ऐसे ही एक भाभी के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। पीली साड़ी पहनी इस महिला ने ऐसा डांस किया कि इंटरनेट इनके डांस का दीवाना हो गया। आप इनका वीडियो यहां देख सकते हैं। तो चलिए देखते हैं डांस वाला वीडियो...
विज्ञापन
क्या है वीडियो में?
दरअसल, इस वीडियो में एक भाभी डांस कर रही है। भाभी को देखा जा सकता है कि वो पीली साड़ी पहने और सिर पर पल्लू रखकर डांस करते हुए आंगन में आती है। इसके बाद भाभी ठुमके लगाते हुए और उछलते हुए डांस कर रही है।
विज्ञापन
बैकग्राउंड में 'जो बीच बजरिया तूने मेरी पकड़ी बइयां चल रहा है।' गाना बज रहा है और भाभी हर एक स्टेप को बढ़िया करते हुए डांस कर रही ह। उनका ये डांस अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
4 मिलियन व्यूज
पीली साड़ी वाली भाभी का डांस इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 4 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही इस वीडियो को लाइक और इस पर काफी कमेंट भी किए गए हैं।
लोग दे रही अपनी प्रतिक्रिया
इस वायरल वीडियो पर लोग कमेंट कर रहे हैं जिसमें एक यूजर ने लिखा काफी प्यारा डांस है। एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि बहुत ही प्यारा डांस किया।
एक यूजर ने तो ये भी कमेंट किया कि "कमरिया बराबर लचक रही है।" बाकी कई यूजर्स ने इस वीडियो को मस्त वीडियो बताया।
पीली साड़ी वाली भाभी का डांस यहां देख सकते हैं:-
View this post on Instagram