फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   wo women got into a fight after being abused they were beaten up badly grabbing them by hair video goes viral

Viral Video: गाली देने पर दो महिलाओं में हुआ क्लेश, बालों से पकड़कर खूब की पिटाई, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा

Mon, 14 Apr 2025 11:22 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 14 Apr 2025 11:22 AM IST
सार

Womens Fighting Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के हाई वोल्टेज ड्रामे की शुरुआत उस वक्त हुई जब एक महिला ने आरोप लगाया कि सामने वाली महिला ने उसकी मां को गाली दी। गुस्से से तमतमाई महिला उसे बालों से खींचते हुए बार-बार कहती है "इसने मां की गाली दी है, पुलिस को बुला इसकी हिम्मत कैसे हुई मुझसे ऐसे बात करने की?

विज्ञापन
wo women got into a fight after being abused they were beaten up badly grabbing them by hair video goes viral
महिलाओं के बीच जमकर हुई हाथापाई - फोटो : एक्स@gharkekalesh

विस्तार

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसे देख हम काफी हैरान हो जाते हैं और सोचते हैं कि आखिर इसे करने के पीछे क्या कारण हो सकता है। इसी क्रम में हाल ही में, नोएडा के सेक्टर-168 स्थित पारस सीजन सोसाइटी के मेन गेट पर दो महिलाओं के बीच ऐसा घमासान मचा कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। इंटरनेट पर वायरल हो रही इस क्लिप में एक महिला दूसरी महिला के बाल पकड़कर उसे जोर-जोर से खरी-खोटी सुना रही है। वजह सिर्फ इतना है कि उसे दूसरी महिला ने मां की गाली दी थी। आइए जानते हैं कि वायरल इस वीडियो के पीछे की पूरी कहानी क्या है?

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ये वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के हाई वोल्टेज ड्रामे की शुरुआत उस वक्त हुई जब एक महिला ने आरोप लगाया कि सामने वाली महिला ने उसकी मां को गाली दी। गुस्से से तमतमाई महिला उसे बालों से खींचते हुए बार-बार कहती है "इसने मां की गाली दी है, पुलिस को बुला इसकी हिम्मत कैसे हुई मुझसे ऐसे बात करने की?
विज्ञापन




इस बात पर बिगड़ी सारी बात
बता दें कि  करीब 42 सेकंड की इस क्लिप में महिला का गुस्सा साफ झलकता है। वहां मौजूद लोग दोनों को शांत कराने की कोशिश करते हैं, लेकिन मामला इतना गरमा गया कि भीड़ लग जाती है। महिला बार-बार लोगों को पीछे हटने को कहती है और गुस्से में एक ही बात दोहराती है, "मां को गाली कैसे दी?"

लोगों ने दी जमकर प्रतिक्रिया
यह वीडियो अब सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रही है और शेयर भी की जा रही है। देखते ही देखते वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। इस वीडियो को हजारों व्यूज और सैकड़ों लाइक्स के साथ कमेंट सेक्शन में भी रिएक्शन की झड़ी लग गई। एक यूजर ने लिखा, पढ़ी-लिखी सोसायटी में भी अब बातचीत नहीं, सिर्फ हाथापाई होती है। दूसरे यूजर ने लिखा, "व्हाट्सएप पर बात बिगड़ी, और नोएडा की सोसायटी में बाल खिंचाई तक बात पहुंच गई। अगर पढ़े-लिखे लोगों की बस्ती में भी बातचीत की जगह मारपीट हो, तो वाकई ये सोचने का वक्त है।" वहीं, एक और यूजर ने हैरानी जताते हुए लिखा "इतना हाइपर कौन होता है?" एक तीसरे यूजर ने लिखा, "मैडम, पुलिस को बुला लो… लेकिन पहले बेचारी के बाल तो छोड़ो।"

लोगों ने कहा कि यह है डिजिटल दुनिया में रियल ड्रामा
लोगों का कहना है कि इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि चाहे कोई सोसायटी कितनी भी हाई-टेक क्यों न हो, गुस्सा अगर बेकाबू हो जाए तो बात कितनी भी आगे बढ़ सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल होती इन क्लिप्स में भले ही कुछ लोग मसाला ढूंढते हैं, लेकिन असलियत में ये समाज की उस सच्चाई की तस्वीर हैं, जहां रिश्तों, मर्यादाओं और सहनशीलता की डोर अब बहुत पतली हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed