Viral Video: गाली देने पर दो महिलाओं में हुआ क्लेश, बालों से पकड़कर खूब की पिटाई, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
Womens Fighting Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के हाई वोल्टेज ड्रामे की शुरुआत उस वक्त हुई जब एक महिला ने आरोप लगाया कि सामने वाली महिला ने उसकी मां को गाली दी। गुस्से से तमतमाई महिला उसे बालों से खींचते हुए बार-बार कहती है "इसने मां की गाली दी है, पुलिस को बुला इसकी हिम्मत कैसे हुई मुझसे ऐसे बात करने की?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसे देख हम काफी हैरान हो जाते हैं और सोचते हैं कि आखिर इसे करने के पीछे क्या कारण हो सकता है। इसी क्रम में हाल ही में, नोएडा के सेक्टर-168 स्थित पारस सीजन सोसाइटी के मेन गेट पर दो महिलाओं के बीच ऐसा घमासान मचा कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। इंटरनेट पर वायरल हो रही इस क्लिप में एक महिला दूसरी महिला के बाल पकड़कर उसे जोर-जोर से खरी-खोटी सुना रही है। वजह सिर्फ इतना है कि उसे दूसरी महिला ने मां की गाली दी थी। आइए जानते हैं कि वायरल इस वीडियो के पीछे की पूरी कहानी क्या है?
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ये वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के हाई वोल्टेज ड्रामे की शुरुआत उस वक्त हुई जब एक महिला ने आरोप लगाया कि सामने वाली महिला ने उसकी मां को गाली दी। गुस्से से तमतमाई महिला उसे बालों से खींचते हुए बार-बार कहती है "इसने मां की गाली दी है, पुलिस को बुला इसकी हिम्मत कैसे हुई मुझसे ऐसे बात करने की?
No-Context Kalesh b/w two women at the main gate of Paras Season Society located in Sector 168, Noida.
विज्ञापन विज्ञापन
pic.twitter.com/y9uafqdAc9— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 12, 2025
इस बात पर बिगड़ी सारी बात
बता दें कि करीब 42 सेकंड की इस क्लिप में महिला का गुस्सा साफ झलकता है। वहां मौजूद लोग दोनों को शांत कराने की कोशिश करते हैं, लेकिन मामला इतना गरमा गया कि भीड़ लग जाती है। महिला बार-बार लोगों को पीछे हटने को कहती है और गुस्से में एक ही बात दोहराती है, "मां को गाली कैसे दी?"
लोगों ने दी जमकर प्रतिक्रिया
यह वीडियो अब सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रही है और शेयर भी की जा रही है। देखते ही देखते वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। इस वीडियो को हजारों व्यूज और सैकड़ों लाइक्स के साथ कमेंट सेक्शन में भी रिएक्शन की झड़ी लग गई। एक यूजर ने लिखा, पढ़ी-लिखी सोसायटी में भी अब बातचीत नहीं, सिर्फ हाथापाई होती है। दूसरे यूजर ने लिखा, "व्हाट्सएप पर बात बिगड़ी, और नोएडा की सोसायटी में बाल खिंचाई तक बात पहुंच गई। अगर पढ़े-लिखे लोगों की बस्ती में भी बातचीत की जगह मारपीट हो, तो वाकई ये सोचने का वक्त है।" वहीं, एक और यूजर ने हैरानी जताते हुए लिखा "इतना हाइपर कौन होता है?" एक तीसरे यूजर ने लिखा, "मैडम, पुलिस को बुला लो… लेकिन पहले बेचारी के बाल तो छोड़ो।"
लोगों ने कहा कि यह है डिजिटल दुनिया में रियल ड्रामा
लोगों का कहना है कि इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि चाहे कोई सोसायटी कितनी भी हाई-टेक क्यों न हो, गुस्सा अगर बेकाबू हो जाए तो बात कितनी भी आगे बढ़ सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल होती इन क्लिप्स में भले ही कुछ लोग मसाला ढूंढते हैं, लेकिन असलियत में ये समाज की उस सच्चाई की तस्वीर हैं, जहां रिश्तों, मर्यादाओं और सहनशीलता की डोर अब बहुत पतली हो चुकी है।