फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर बारिश के बाद आसमान में क्यों बनते हैं इंद्रधनुष? जान लीजिए ये रहस्य

Sun, 31 May 2020 08:34 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 31 May 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
Why rainbows are formed in the sky after rain
इंद्रधनुष - फोटो : Social media

कभी न कभी इंद्रधनुष तो आपने देखा ही होगा। ये अक्सर बरसात के दिनों में दिख जाते हैं। दरअसल, आसमान में एक साथ कई रंग दिखाई पड़ते हैं, जो किसी धनुष की तरह होते हैं, इसीलिए इन्हें इंद्रधनुष कहा जाता है। क्या आपने कभी सोचा है कि ये इंद्रधनुष आखिर बारिश के बाद आसमान में क्यों बनते हैं? असल में इसके पीछे एक गहरा रहस्य छुपा हुआ है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। यह बेहद ही रोचक और हैरान करने वाली जानकारी है। 

Why rainbows are formed in the sky after rain
इंद्रधनुष - फोटो : Twitter

अगर आपको विज्ञान की थोड़ी सी भी जानकारी हो तो आपको पता होगा कि सूर्य का प्रकाश में सात प्रकार के रंग मौजूद होते हैं- बैंगनी, नीला, आसमानी, हरा, पीला, नारंगी और लाल, जिसे संक्षेप में 'बैनीआहपीनाला' भी कहते हैं। इन रंगों का पता प्रिज्म के जरिए चलता है। इंद्रधनुष असल में प्रकृति का प्रिज्म है। दरअसल, पानी की छोटी-छोटी बूंदें पारदर्शी प्रिज्म का काम करती हैं। जब सूर्य का प्रकाश उनसे होकर गुजरता है तो वो सात अलग-अलग रंगों में टूट जाता है। इसी वजह से हमें इंद्रधनुष दिखाई पड़ते हैं। 

Why rainbows are formed in the sky after rain
इंद्रधनुष - फोटो : Pixabay

इंद्रधनुष में लाल रंग का प्रकाश सबसे ऊपर दिखाई पड़ता है जबकि बैंगनी रंग का प्रकाश सबसे नीचे। माना जाता है कि बारिश की बूंदों के बीच अगर धूप भी निकला हो तो सूर्य की तरफ मुंह करके देखने पर इंद्रधनुष जरूर दिखाई पड़ता है। हालांकि हमेशा ऐसा नहीं होता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Why rainbows are formed in the sky after rain
इंद्रधनुष - फोटो : Social media

आपने शायद ध्यान न दिया हो, लेकिन कभी-कभी आसमान में एक नहीं बल्कि दो-दो इंद्रधनुष दिखाई पड़ते हैं। दरअसल, एक ही जगह मौजूद बारिश की बूंदों के बार-बार धूप के संपर्क में आने पर ही दो इंद्रधनुष दिखाई देखने को मिलते हैं। ये इस तरीके से होता है कि पहले इंद्रधनुष से निकली रंगीन रोशनी जैसे ही सफेद में बदलती है, वैसे ही उसका संपर्क बारिश की दूसरी बूंदों से हो जाता है और प्रकाश फिर से अलग-अलग रंगों में बिखर जाता है, लेकिन यह क्रम उल्टा होता है। यानी एक इंद्रधनुष सीधा दिखता है और एक उल्टा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed