फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर जिराफ की गर्दन लंबी क्यों होती है? जानिए इस जानवर से जुड़े और भी रोचक तथ्य

Fri, 24 Apr 2020 10:09 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 24 Apr 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
why giraffe has a long neck Interesting facts about this Animal
जिराफ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

जिराफ को तो अक्सर आप देखते ही होंगे, या तो चिड़ियाघर में या फिर किसी नेशनल पार्क में। यह सभी थलीय पशुओं मे सबसे ऊंचा होता है और जुगाली करने वाला सबसे बड़ा जीव है। ये अपनी लंबी गर्दन, टांगें और अपने खास सींगों की वजह से विशेष रूप से जाने जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनकी गर्दन आखिर लंबी क्यों होती है? आज हम आपको इस सवाल का जवाब भी बताने जा रहे हैं और जिराफ से जुड़े कुछ रोचक तथ्य भी, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।  

why giraffe has a long neck Interesting facts about this Animal
जिराफ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

वैसे तो जिराफ मूल रूप से अफ्रीका के जानवर हैं, लेकिन अब ये दुनियाभर के कई देशों में पाए जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि जिराफ एक ऐसा जानवर है जो एक दिन में महज आधा घंटा ही सोता है और वो भी एक बार में सिर्फ पांच मिनट ही। 

why giraffe has a long neck Interesting facts about this Animal
जिराफ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

एक नर जिराफ की ऊंचाई करीब 18 फीट होती है। इनकी तो गर्दन ही सिर्फ छह फीट से आठ फीट की होती है जबकि पैरों की ऊंचाई लगभग छह फीट होती है। यानी धरती पर रहने वाले औसतन इंसान जिराफ के पैरों से भी छोटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
why giraffe has a long neck Interesting facts about this Animal
जिराफ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

जिराफ ऊंट की ही तरह एक ऐसा जानवर है, जो कई दिनों में सिर्फ एक बार ही पानी पीता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह घास खाने वाला जानवर है और उसकी वजह से उसके शरीर में हमेशा नमी बनी रहती है। एक बात और हैरान करने वाली है कि जिराफ बिना पानी पिए ऊंट की तुलना में ज्यादा चल सकता है।  

विज्ञापन
why giraffe has a long neck Interesting facts about this Animal
जिराफ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

जिराफ एक ऐसा जानवर है, जो पैदा होने के 30 मिनट के अंदर ही चलने लगता है और महज 10 घंटे में ही दौड़ना भी शुरू कर देता है। जन्म के समय इनके बच्चों का वजन करीब 100 किलो होता है। आपको शायद ये नहीं पता होगा कि इंसानों की तरह जिराफ के भी 32 दांत होते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed