{"_id":"683d8db7b507365a9e0aedaf","slug":"which-is-the-largest-city-of-india-know-here-2025-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Largest City of India: कौन सा है भारत का सबसे बड़ा शहर, नाम जानकार नहीं होगा यकीन","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Largest City of India: कौन सा है भारत का सबसे बड़ा शहर, नाम जानकार नहीं होगा यकीन
Mon, 02 Jun 2025 05:11 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 02 Jun 2025 05:11 PM IST
सार
Largest City of India: देश के कुछ शहर सांस्कृतिक धरोहर के तौर प्रसिद्ध पर हैं, तो कुछ शहरों को शिक्षा का गढ़ माना जाता है। कुछ शहर अपने साथ हजारों साल के इतिहास को समेटे हुए हैं, तो वहीं कई शहर दुनिया भर में उद्योग के लिए प्रसिद्ध हैं।
विज्ञापन
कौन सा है भारत का सबसे बड़ा शहर, नाम जानकार नहीं होगा यकीन
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
Largest City of India: भारत में कुल 28 राज्य हैं और 8 केंद्र शासित प्रदेश भी हैं। सभी राज्यों का अपना अलग-अलग महत्व है। इन राज्यों में कई शहर हैं, जो काफी बड़े हैं। शहरों का देश के विकास में अलग-अलग भूमिका है। इसमें सरकार के साथ-साथ आम जनता की भी अहम भागीदारी होती है।
विज्ञापन
देश के कुछ शहर सांस्कृतिक धरोहर के तौर प्रसिद्ध पर हैं, तो कुछ शहरों को शिक्षा का गढ़ माना जाता है। कुछ शहर अपने साथ हजारों साल के इतिहास को समेटे हुए हैं, तो वहीं कई शहर दुनिया भर में उद्योग के लिए प्रसिद्ध हैं। भारत की राजधानी दिल्ली है, लेकिन मुंबई को भारत की आर्थिक राजधानी के तौर जाना जाता है।
विज्ञापन
आज हम अपनी खबर में भारत के सबसे बड़े शहर के बारे में बताते हैं। हम आपको उस शहर के बारे में बताएंगे, जो क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा शहर है।
विज्ञापन
Viral Video: सड़क पर चलती बाइक से चेन खींच रहा था चोर, तभी फिसली गाड़ी और गिरा धड़ाम, पुलिस ने भी पकड़ा
दरअसल, क्षेत्रफल की हिसाब से बात करें, तो भारत का सबसे बड़ा शहर दिल्ली है। यहां का क्षेत्रफल 1484 वर्ग किलोमीटर है, जो कि किसी भी अन्य शहर के मुकाबले सबसे ज्यादा है। दिल्ली में एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचने के लिए करीब 50 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती बहै। देश की राजधानी दिल्ली को दिल वालों की नगरी कहा जाता है।
Viral Dance Video: छत पर लड़की बना रही थी रील, अचानक हुआ कुछ ऐसा, वीडियो हो गया वायरल
2011 की राष्ट्रीय जनगणना के मुताबिक, दिल्ली की आबादी 1 करोड़ 68 लाख से ज्यादा है। अब दिल्ली की आबादी दो करोड़ से भी ज्यादा बताई जाती है। मुंबई की आबादी दो करोड़ से ज्यादा है। आबादी के हिसाब से मुंबई भारत का सबसे बड़ा शहर है।