Viral Video: जयमाला के समय दुल्हन ने मिठाई खाने से किया इनकार, तो आग बबूला हुआ दूल्हा, तोड़कर फेंक दी वरमाला
Wedding Viral Video: शायद ही कोई शादी ऐसी हो जो बिना किसी नाटक के पूरी हो जाए। किसी शादी में फूफा जी नाराज हो जाते हैं, तो कहीं दूल्हे के दोस्त ऐसी हरकत कर बैठते हैं कि माहौल कॉमेडी शो में बदल जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसे ही शादियों का सीजन आता है, सोशल मीडिया पर इससे जुड़े रील्स और वीडियोज तेजी से वायरल होने लगते हैं। कभी दूल्हा-दुल्हन की मस्ती तो कभी जयमाला का ड्रामा, लोग भी इन रील्स और वीडियोज को देखकर अपना मनोरंजन करते हैं। हालांकि, बता दें कि भारत में शादियां सिर्फ रस्मों और रीति-रिवाजों का मेल नहीं होती, बल्कि इनमें भरपूर मनोरंजन, भावनाएं और कभी-कभी जबर्दस्त ड्रामा भी देखने को मिलता है। शायद ही कोई शादी ऐसी हो जो बिना किसी नाटक के पूरी हो जाए। किसी शादी में फूफा जी नाराज हो जाते हैं, तो कहीं दूल्हे के दोस्त ऐसी हरकत कर बैठते हैं कि माहौल कॉमेडी शो में बदल जाता है। लेकिन अब तो दूल्हा-दुल्हन भी इस नौटंकी का अहम हिस्सा बनते जा रहे हैं। तो आज की इस खबर में भी हम आपक एक ऐसे ही वायरल वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन वरमाला की रस्म के बाद अचानक चर्चा का विषय बन गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाल की रस्म पूरी हो चुकी है। दोनों एक-दूसरे को माला पहना चुके हैं और अब बारी है मिठाई खिलाने की, जो आमतौर पर एक शुभ पल होता है, वो भी बेहद अलग रूप लेने लगा। बता दें कि यहां माहौल कुछ और ही था। दुल्हन के चेहरे पर नाराजगी साफ दिखाई दे रही थी। जब दूल्हा मिठाई लेकर उसकी तरफ बढ़ता है, तो दुल्हन मुंह घुमा लेती है और मिठाई खाने से मना कर देती है। यह व्यवहार देखकर दूल्हा आगबबूला हो जाता है। गुस्से में वह मिठाई को जमीन पर दे मारता है।
Kalesh b/w Groom and Bride on Wedding Stage: pic.twitter.com/u0xIrHA3Gq
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 21, 2025
वरमाला पकड़कर फेंक देता है दूल्हा
इतना ही नहीं उसका गुस्सा इस कदर बढ़ जाता है कि वह स्टेज पर ही वरमाला को भी फाड़कर फेंक देता है और जोर-जोर से चिल्लाने लगता है। शादी में मौजूद मेहमान उसे शांत कराने की कोशिश करते हैं, लेकिन दूल्हा किसी की बात सुनने को तैयार नहीं होता। उसका रवैया और स्वैग सबका ध्यान खींच लेता है। यह पूरा वीडियो @gharkekalesh नाम के एक एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया गया, जिसे अब तक 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो वायरल होते ही लोग इस पर मजेदार कमेंट्स करने लगे। किसी ने लिखा, “दुल्हन को मिठाई खा लेनी चाहिए थी।” तो किसी ने कहा, “दूल्हा तो बड़ा तेज निकला।” एक और यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, “शादी से पहले ही ये हाल है, आगे चलकर क्या होगा?”