{"_id":"680872b27c81a946c400176d","slug":"when-teacher-snatched-the-phone-student-started-hitting-him-with-slippers-video-goes-viral-on-internet-2025-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: टीचर ने छीना फोन तो चप्पल उठाकर मारने लगी छात्रा, फिर मैडम में भी की कायदे से धुलाई, वीडियो वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: टीचर ने छीना फोन तो चप्पल उठाकर मारने लगी छात्रा, फिर मैडम में भी की कायदे से धुलाई, वीडियो वायरल
Wed, 23 Apr 2025 10:25 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 23 Apr 2025 10:25 AM IST
सार
Teacher-Student Fight: तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देख आप भी अपने सिर पर हाथ रख लेंगे और ये सोचने में मजबूर हो जाएंगे कि क्या आज के समय में बच्चों को डांटना और सख्ती करना कोई अपराध बन गया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
टीचर ने की छात्रा की अच्छे से धुलाई
- फोटो : एक्स@gharkekalesh
विस्तार
विद्यार्थी और शिक्षक का रिश्ता बेहद ही खास होता है। कहते हैं कि माता-पिता के बाद शिक्षकों के हाथों में ही बच्चों का भविष्य होता है और वह उसे संवारने के लिए काफी मेहनत भी करते हैं। कई बार शिक्षक बच्चों को सही रास्ते पर लाने के लिए सख्ती भी करते हैं और दंड देते है, लेकिन आज के जेन जी जमाने में टीचर अगर बच्चों को कुछ कह दें तो माता पिता स्कूल आकर शिकायत भी करने लगते हैं। ऐसे में यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि बदलते दौर के साथ टीचर और विद्यार्थियों का रिश्ता भी बदलता जा रहा है और स्टूडेंट कई परिस्थितियों में अपनी मर्यादा भी पार करने लग जाते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देख आप भी अपने सिर पर हाथ रख लेंगे और ये सोचने में मजबूर हो जाएंगे कि क्या आज के समय में बच्चों को डांटना और सख्ती करना कोई अपराध बन गया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक छात्रा ने अपनी ही स्कूल की टीचर पर अटैक कर दिया। हालांकि, बात यहीं खत्म नहीं हुई। छात्रा के इस व्यवहार पर टीचर भी चुप नहीं रहीं और उसकी कायदे से धुलाई कर डाली। अब जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ इंटरनेट पर हर कोई टीचर की तारीफ करने लगा और कहने लगा कि आज के बच्चों को ऐसा ही ट्रीटमेंट देना चाहिए। इससे ही आज के बच्चों में सुधार आने की कुछ उम्मीद है।
छात्रा का यह व्यवहार लोगों को नहीं आया पसंद
बता दें कि यह घटना आंध्र प्रदेश के रघु इंजीनियरिंग कॉलेज की है, जहां पर एक मोबाइल फोन को लेकर टीचर और स्टूडेंट के बीच मामला गरमाया है। टीचर ने स्टूडेंट से मोबाइल फोन ले लिया, जिसके बाद छात्रा ने टीचर पर चप्पलों से हमला कर दिया। वीडियो की शुरुआत दोनों के बहस के साथ शुरू होती है। हालांकि, जब बातों से हल नहीं निकलता है तो बहस इतनी ज्यादा होने लगती है कि स्टूडेंट अपनी टीचर को उंगली दिखा-दिखाकर बात करने लग जाती है। तब भी मामला नहीं सुलझता है तो वह अपने पैरों की चप्पल निकालकर अपनी टीचर को दिखाने लगती है। हालांकि, बाद में मामला इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि वह अचानक से अपनी चप्पल से टीचर पर अटैक कर देती है।
यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
क्लिप में आगे दिखाया गया है कि मैडम चप्पलों से अपना बचाव करने लग जाती है, लेकिन इसके बाद ही तुरंत छात्रा अपनी टीचर को थप्पड़ मारने लगती है। हालांकि, इसके बाद टीचर भी आग बबूला हो जाती है और तुरंत ही छात्रा की कायदे से धुलाई करने लग जाती है। बता दें कि सोशल मीडिया पर लोगों को टीचर का व्यवहार पसंद नहीं आता है। एक यूजर ने लिखा, "मुझे नहीं पता कि आखिर किस बात पर बहस हुई है, लेकिन छात्रा का यह व्यवहार काफी गलत था।" दूसरे यूजर ने लिखा, "लड़की तो मानसिक रूप से बीमार लग रही है। अच्छे से धुलाई ही इसका इलाज है।"

Kalesh broke out b/w a teacher and a student at Raghu College (Student got into an argument with the teacher after a teacher at Raghu Engineering College took a student's phone.) AP
विज्ञापन विज्ञापन
pic.twitter.com/l76v9V5Jqq— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 22, 2025