कहते हैं कि नजर-नजर का खेल होता है, किसी को बहुत कुछ दिख जाता है, किसी को कुछ नहीं दिखता। लेकिन अगर किसी की नजर इतनी पैनी हो कि वह शरीर के अंदर पनप रही बीमारी को पहचान ले, वो भी टीवी में दिख रहे शख्स की...तो आप इसे एक अजूबा ही कहेंगे। अमेरिका के टीवी चैनल WFLA में काम करने वाली विक्टोरिया प्राइस ने अपनी एक दर्शक का शुक्रिया अदा किया है, क्योंकि उनकी दर्शक ने उनसे डॉक्टरी जांच कराने का आग्रह किया था।
जब एक दर्शक ने टीवी देखकर बचाई रिपोर्टर की जान, हैरान कर देगी ये कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्टोरिया ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर बताया, 'एक दर्शक ने मुझे पिछले महीने ईमेल किया। उन्होंने मेरी गर्दन पर एक गांठ देखी। उन्होंने कहा कि ये गांठ बिल्कुल वैसी ही है, जैसी उनको थी। उनकी गांठ कैंसर की थी और पता चला है कि मेरी गांठ भी कैंसर की गांठ ही है।'
A bit of ~personal news~ to share.
ये लिखते हुए उन्होंने बताया कि वो अपने इलाज के लिए मेडिकल लीव पर जा रही हैं। दरअसल दर्शक ने ईमेल में लिखा था, 'हेलो, मैंने अभी-अभी आपकी न्यूज रिपोर्ट देखी। मुझे आपकी गर्दन पर दिख रही गांठ को देखकर चिंता हो रही है। प्लीज अपना थायराइड चैक कराइए। ये देखकर मुझे अपनी गर्दन की गांठ याद आ गई। मेरी गांठ कैंसर वाली निकली थी। सतर्क रहिए।'
Turns out, I have cancer. And I owe it to one of our wonderful @WFLA viewers for bringing it to my attention.
I’ll be off work for a bit after tomorrow, but I’ll see y’all soon 🥰 pic.twitter.com/UMsoj2SjtM
विक्टोरिया ने अपने ट्वीट के साथ जो फोटो शेयर की थी, एक शख्स ने उस पर कमेंट किया कि उन्हें तो तस्वीर में कोई गांठ नहीं दिख रही है और वो इस बारे में थोड़ी और जानकारी दें। इस पर विक्टोरिया ने लिखा, 'मैं सहमत हूं। ये इतनी आसानी से नहीं दिख रही और जब तक कोई ध्यान से नहीं देखता तब तक ये दिखती भी नहीं। इस स्क्रीनशॉट में आप और ठीक तरह से देख सकते हैं। इस बारे में अभी और पता कर रही हूं, लेकिन डॉक्टर ने कहा है कि ट्यूमर मेरे थायराइड के बीच में है। ये ग्लैंड्स को आगे और ऊपर की तरफ धकेल रहा है, इसलिए थोड़ा बाहर निकला हुआ दिख रहा है।' विक्टोरिया ने बताया कि ट्यूमर निकालने के लिए सोमवार को उनका एक ऑपरेशन होगा।
अदा किया शुक्रिया
विक्टोरिया ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में भी उस दर्शक का शुक्रिया अदा किया और कहा कि आठ बजे हम आपके सामने होते हैं, दर्शकों को जानकारी देने के लिए। लेकिन ये रोल उस वक्त बदल गया जब एक दर्शक ने मुझे ये सब बताया। उन्होंने कहा कि वो इसके लिए बहुत ज्यादा शुक्रगुजार हैं।
रिपोर्टर ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी को कवर करने में वो इतनी व्यस्त हो गईं कि उन्होंने अपनी खुद की सेहत को ही नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने कहा, 'एक पत्रकार के तौर पर महामारी शुरू होने के बाद से मैंने बिना रुके काम किया। लगातार आ रही जानकारी के लिए लगातार शिफ्ट की।' साथ ही उन्होंने कहा, 'हम सदी की सबसे महत्वपूर्ण हेल्थ हिस्ट्री को कवर कर रहे थे और मैं अपनी खुद की सेहत के बारे में ही सबसे कम सोच रही थी।'
A post shared by victoria price (@victoriapricetv) on
विक्टोरिया ने एक आर्टिकल में लिखा, डॉक्टरों ने बताया कि ट्यूमर उनकी गर्दन के बीच के हिस्से से दूसरी ओर फैल रहा है और थायराइड के पास से इसे सर्जरी के जरिए निकालने की जरूरत है। उन्होंने एक पोस्ट किया, 'अगर मुझे कभी वो ईमेल नहीं मिलता, तो मैं डॉक्टर के पास नहीं जाती। कैंसर शायद फैलता रहता। ये हिला देने वाला ख्याल है। मैं हमेशा उस महिला की शुक्रगुजार रहूंगी, जिन्होंने मुझे लिखने का कष्ट उठाया। वो मुझे व्यक्तिगत तौर पर बिल्कुल नहीं जानती थीं। उन्हें ये बताने की जरूरत नहीं थी, लेकिन फिर भी उन्होंने बताया। इसी का मतलब है किसी का आपके साथ होना। है ना?'