ये औरत खाती है कुत्ते और बिल्लियों को दिया जाने वाला खाना!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉरोथी हंटर की अपनी एक शॉप है जिसमें वो कुत्तों और बिल्लियों के खाने का सामान बेचती हैं।
डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक वो असल में जानवरों और उन्हें पालने वालों को हेल्दी खाना खाने के बारे में अवेयर करना चाहती थी।
किया ये काम
ऐसा करने के लिए उसने कुत्ते और बिल्लियों को दिए जाने वाले खाने को एक महीने तक खाने की ठानी।
उसने ऐसा किया भी। डॉरोथी ने कुत्तों और बिल्लियों को दिए जाने वाले स्नैक्स और ड्राइड फ्रोजन चिकन को खाया और ऐसा उसने एक महीने तक किया।
हैरानी की बात है कि ऐसा खाना खाने के बावजूद उसे कुछ भी नहीं हुआ और तब भी ठीक रही।
अजीब है केस
उन्होंने ये भी बताया कि उनका वजन घट गया है और वो पहले से हेल्दी हो गई हैं। ऐसा कर दिखाने से उन्होंने लोगों को अलग तरीके से हेल्दी खाना खाने के लिए अवेयर किया।
डॉरोथी ने ये भी जोड़ा कि उन्हें उनके बिजी टाइम शेड्यूल के बीच खाने का वक्त नहीं मिलता था, इसलिए उन्होंने कुत्तों को दिए जाने वाले स्नैक्स ही खाना शुरू किया।
इसके बाद उन्होंने इस खाने अपने साथ काम करने वाले लोगों को भी खिलाया और उन लोगों को जानवरों का खाना कुछ सूखा सा लगा लेकिन उन्होंने बताया कि वो ठीक ही था।
जब अचानक आमने-सामने आए हवा में उड़ते दो विमान और तभी...