बिकनी पहनने से किया इंकार, नौकरी से धोना पड़ा हाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आप जानते हैं ब्रेस्टोरॉन्ट क्या है? डेली मेल के मुताबिक अमेरिका के नॉर्थ कैरालिना में टेक्सस में एक ऐसा रेस्टोरेंट है जहां बारटेंडर महिलाएं होती हैं और उन्हें बिकनी में रहना होता है।
ये रेस्टोरेंट शराब, खाने, गेम्स और सेक्स के लिए पार्टनर चुनने तक की आजादी देते हैं।
इस रेस्टोरेंट के मालिक हैं डॉग गुलर। वो इस रेस्टोरेंट चेन के सीइओ भी हैं। अंडरकवर बॉस नाम के एक टीवी शो में डॉग ने हिस्सा लिया।
इस शो में हिस्सा लेने के बाद वो अंडरकवर कैमरे की मदद से देख रहे थे कि उनके कर्मचारी काम कैसा करते हैं।
हुए कई खुलासे
डॉग के रेस्टोरेंट में बारटेंडर लड़कियों को बिकनी, शॉर्ट जीन्स और काउब्वॉय शूज पहनने होते हैं।
डॉग शो की मदद से अपने कर्मचारियों के बीच बढ़िया और मेहतनी लोग तलाश रहे थे। वो ये भी देख रहे थे कि कौन ठीक से काम नहीं कर रहा है।
शो में हिस्सा लेने के बाद डॉग ने जाना कि कई ऐसे कर्मचारी भी हैं जो मन से ड्यूटी नहीं करते और नियमों को तोड़ते हैं। ऐसी ही एक लड़की थी जिसका नाम था जेसिका। वो ड्यूटी के वक्त बिकनी के ऊपर टी-शर्ट पहनकी ड्यूटी करती थी।
निकाला बाहर
उसने जाना कि जब जेसिका को पता चला कि कैमरा उसके काम का रिकॉर्ड कर रहा है, तो उसने टी-शर्ट उतारने मना कर दिया और वो रेस्टोरेंट के नियम के खिलाफ हो गई।
इस वजह से डॉग ने उसे रेस्टोरेंट के बाहर कर दिया। उसने ये भी जाना कि जेसिका बहुत मन से काम नहीं करती क्योंकि उसे असल में लॉजिस्टिक एक्सपर्ट बनना था।
सपना पूरा ना होने के चक्कर में उसे ये काम करना पड़ा जिसे वो ढो रही थी। इसलिए कई मामलों में उसे फिट ना पाते हुए निकाला गया।
वहीं अन्य कई महिला कर्मचारियों को इनाम तो कई तरह के रिवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।