फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   wife forced to parade streets in bikini on infidelity doubt

पत्नी को बिकनी में सड़क पर चलवाया, 'बेचना चाहती हूं बदन' का टांगा बोर्ड

Thu, 09 Jul 2015 09:00 PM IST
Updated Thu, 09 Jul 2015 09:00 PM IST
विज्ञापन
wife forced to parade streets in bikini on infidelity doubt

ऐसे दुनियाभर में कई परिवार होंगे जहां पति-पत्नी के बीच किसी तीसरे के होने का शक दोनों को होता होगा। पर ये अपने लाइफ पार्टनर पर शक करने का एक ऐसा मामला है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।

विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक मामला है चीन के जियांजी प्रांत का जहां 37 साल के जैंग को अपनी 33 साल की पत्नी वांग नी पर किसी गैर-मर्द के साथ अफेयर होने का शक था।
विज्ञापन


बस शक और इस बात पर जैंग इतना बौखलाया कि उसने अपनी पत्नी को कभी ना भूल सकने वाली सजा दे डाली। उससे भी दुखद ये कि महिला को अपने पति की माननी पड़ी और सजा झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिकनी पहनकर घूमो सड़क पर

wife forced to parade streets in bikini on infidelity doubt

जैंग ने वांग को जियांजी की सड़कों पर बिकनी पहनकर घूमने को मजबूर किया। उसने ना सिर्फ अपनी पत्नी को बिकनी पहनाकर सड़क पर चलवाया बल्कि उसके गले में एक बोर्ड भी टांगा जिसपर लिखा था, 'मैं अपने बदन को बेचना चाहती हूं'।

जैंग का मन इतना भी करके जब नहीं भरा तो उसने अपनी पत्नी के पीछे-पीछे कार से चलना शुरू किया। वो उसे सड़क पर बिकनी पहने और गले में बोर्ड लगाए देखता रहा और पीछा करता रहा।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं ‌कि कैसे अपनी पत्नी की बेइज्जती होते हुए जैंग कार में ही बैठा रहा। वो अपने दिए गए सजा पर खुश था।

दोनों की है दो बेटियां

wife forced to parade streets in bikini on infidelity doubt

इस काम पर हुई पुलिसिया कारवाई में पता चला कि दोनों का दो बेटियां भी हैं। इस हरकत के बाद जैंग को वांग से माफी मांगनी पड़ी और इस माफीनामे को अखबार में भी छपवाना पड़ा।

रिपोर्ट में पता चला कि जैंग अक्सर शराब के नशे में वांग की पिटाई करता है और जिस दिन उसने अपनी पत्नी से ऐसा करवाया उस दिन भी वो शराब के नशे में था।

ये भी पता चला कि जैंग अक्सर प्रॉपर्टी डीलिंग की काम की वजह से शहर के बाहर रहता है। वांग दोनों बेटियों के साथ यहीं शहर में रहती है। वो साथ कम रहते हैं और जब रहते हैं तब पति अपनी पत्नी पर शक ही करता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed