आखिर समुंदर किनारे आत्महत्या करने क्यों आती हैं व्हेल?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड में भटककर एक समुद्रतट पर चली आईं सैकड़ों व्हेलों की मौत हो गई है।
सैकड़ों और व्हेलों को बचाने की कोशिश की जा रही है मगर बचावकर्मियों का कहना है कि उनकी हालत अच्छी नहीं है।
समझा जाता है कि गुरुवार रात को 400 से भी ज्यादा व्हेल न्यूजीलैंड में साउथ आइलैंड टापू के फेयरवेल स्पिट तट पर चली आईं।
पहले भी हो चुका है ऐसा
इनमें से लगभग 300 की मौत हो चुकी है। बाकी व्हेलों को बचाने के लिए सैकड़ों स्थानीय लोग और बचावकर्मी प्रयास कर रहे हैं।
इस इलाके में पहले भी व्हेलों के भटककर मारे जाने की घटनाएँ होती रही हैं मगर पहली बार इतनी बड़ी संख्या में व्हेलों की मौत हुई है। 2015 की फरवरी में भी ऐसा हुआ था जब 200 व्हेलें भटक गई थीं और उनमें लगभग आधी मारी गईं।
कारण पता नहीं
वैज्ञानिक अब तक नहीं समझ पाए हैं कि ये व्हेल क्यों तट पर आ जाती हैं मगर समझा जाता है कि ऐसा उनके बीमार या घायल होने के कारण हो जाता होगा।
कई बार ऐसा होता है कि कोई एक व्हेल किनारे पर चली आती है, और फिर तकलीफ में दूसरी व्हेलों के पास संकेत भेजती है। इसे पाकर दूसरी व्हेलें भी आने लगती हैं और ऐसे में वो भी फँसती जाती हैं।