हैरतअंगेज! जब सिर पर गिरी मौत तो हलक में अटकी जान, वायरल वीडियो देखकर होंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन की एक अजीबो-गरीब घटना का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल चीन के एक बैंक में कर्मचारियों के ऊपर पता नहीं कहां से अचानक एक भारी भरकम चीज आ गिरती है। उसे देखते ही कर्मचारियों की चीख निकल जाती है। सब अपनी-अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगते हैं।
लड़की के हाथ को छूता हुआ जमीन पर आ गिरा अजगर
दरअसल, बैंक में कर्मचारी आपस में बातें कर रहे थे कि तभी वहां ऊपर से एक बड़ा सा अजगर आ गिरता है। अजगर एक लड़की के हाथ को छूता हुआ जमीन पर आ गिरता है, जब तक कर्मचारी कुछ समझ पाते वो इस घटना को देखकर काफी सहम गए। डरे हुए कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
सदमे में बैंक कर्मचारी
अजगर के अचानक गिरने से डरे सभी बैंक कर्मचारी इस घटना के बाद से सदमे में हैं, उन्हें बैंक में जाने से भी डर लग रहा है। उन्होंने कहा है कि जब तक बैंक प्रबंधन अच्छी तरह से चेकिंग नहीं कराएगा कि कहीं कोई और जीव-जंतु न छिपा हो तबतक हम काम नहीं करेंगे।
वीडियो देख सिहर जाएंगे आप
सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा रहा है कि बैंक में पता नहीं कहां से इतना बड़ा अजगर आ गया और सीधे कर्मचारियों के ऊपर जा गिरा। हालांकि बाद में वन विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर एक बोरी में बंद करके वहां से ले गई।
देखें वीडियो :