फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   when 175 people died in Earthquake on April Fool day in Alaska

अप्रैल फूल 2018: ये था सबसे खतरनाक मजाक, जब एक झटके में गई थी 175 लोगों की जान

Sun, 01 Apr 2018 03:45 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 01 Apr 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
when 175 people died in Earthquake on April Fool day in Alaska
एक अप्रैल के नाम ढेर सारे किस्से हैं। इस दिन के ढेर सारे नाम भी हैं। लेकिन यह कहानी हंसी की नहीं है-अप्रैल फूल की तो कतई नहीं। कई बार हम उन महत्वपूर्ण चेतावनियों को भी अनसुना या अनदेखा कर देते हैं, जिनका नतीजा बाद में खतरनाक साबित होता है। 
विज्ञापन

 

when 175 people died in Earthquake on April Fool day in Alaska
ऐसे ही एक घटना 1946 में अलास्का में घटी थी। अलास्का के अल्यूशन आइलैंड में 1 अप्रैल 1946 को भूकंप आया था। इस भूकंप का झटका इतना तेज था कि इसके बाद आई सुनामी ने उस दौरान बड़ा नुकसान किया। दरअसल, अप्रैल फूल्स डे होने के कारण लोग आपस  में एक-दूसरे के साथ मजाक-मस्ती में लगे हुए थे, जब अधिकारियों ने भूकंप और सुनामी आने की चेतावनी दी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

when 175 people died in Earthquake on April Fool day in Alaska
अलास्का के लोगों ने इस चेतावनी को अप्रैल फूल का मजाक समझकर इसे नजरअंदाज किया, लेकिन अधिकारियों की दी गई चेतावनी सही निकली। अलास्का में आए इस भूकंप के झटके की तीव्रता 8.6 थी। इसके परिणामस्वरूप, लगभग 175 लोगों की जान को नुकसान हुआ था, जिसमें लगभग डेढ़ अरब से ऊपर की क्षति हुई थी। 
 
विज्ञापन

when 175 people died in Earthquake on April Fool day in Alaska
इस भयानक भूकंप के बाद सुनामी ने यूनिमैक द्वीप में स्थित स्कॉच कैप लाइटहाउस को तहस-नहस कर दिया था और पांच लाइटहाउस के रखवाले मारे गए थे। यह सुनामी असामान्य रूप से शक्तिशाली थी, इसलिए इस घटना को 'सुनामी भूकंप' के रूप में वर्गीकृत किया गया। इसके बाद एक सुनामी वॉर्निंग सिस्टम तैयार किया गया (वैज्ञानिक तौर पर पेसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर) इस सुनामी को हवाई में “अप्रैल फूल डे सुनामी” के रूप में जाना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed