{"_id":"59bcbb1a4f1c1bb2688b4d21","slug":"what-family-thought-was-dead-gecko-turned-out-to-be-dirty-sock","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेड के पीछे दिखी मरी हुई छिपकली, बाद में पता चला ये तो कुछ और ही था","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
बेड के पीछे दिखी मरी हुई छिपकली, बाद में पता चला ये तो कुछ और ही था
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड में घटी यह घटना
कमरे में बेड के पीछे वाली दीवार पर एक अजीब सी चीच पर नजर पड़ी। रौशनी ज्यादा नहीं थी, लेकिन इतना तय था कि वह हिल-डुल नहीं रही थी। गुलाबी रंग वाली इस चीज का उपरी हिस्सा काला पड़ चुका था। परिवार वालों को लगा कि यह मरी हुई छिपकली है जिसके शरीर सड़ा हुआ दिख रहा था। लिहाजा, किसी तरह के इंफेक्शन से बचने के लिए उन्होंने एनिमल कलेक्शन ऑफिसर को बुलाया ताकि उसे वहां से हटाया जा सके।
विज्ञापन
Trending Videos
शर्मिंदा हो गया परिवार
जब विशेषज्ञ कमरे में दाखिल हुआ तो उसने टॉर्च जलाकर देखा। थोड़ी ही देर में उसे असलियत पता चल गई। वह बाहर आया और बताया कि बेड के पीछे मरी हुई छिपकली नहीं बल्कि मोजा है। यह जानने के बाद परिवार वालों को बहुत शर्मिंदगी हुई। माहौल को हल्का करने के लिए एक्सपर्ट ने सलाह दी कि वह यह मोजा न फेंकें क्योंकि उसका जोड़ीदार भी जल्द ही सामने आ जाएगा।
यह घटना इंग्लैंड में घटी
पढ़ें: कई दिनों से ब्लॉक था टॉयलेट, 5 साल के बच्चे ने ढूंढ़ निकाली वजह