फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   West Bengal: woman spend 14 hours of day in pond strange disease 20 years

पश्चिम बंगाल: सर्दी हो या गर्मी, 20 साल से रोजाना 14 घंटे पानी में रहती है एक महिला

Sat, 22 Dec 2018 09:38 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम बंगाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम बंगाल Published by: अजय सिंह Updated Sat, 22 Dec 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
West Bengal: woman spend 14 hours of day in pond strange disease 20 years
lady in pond (Demo pic) - फोटो : social media
कहते हैं कि जल ही जीवन है। नहाने से लेकर खाना बनाने तक हर चीज के लिए हमें पानी की जरूरत पड़ती है। लेकिन पश्चिम बंगाल के कटवा में एक महिला आंख खुलते ही पहले तालाब का रूख करती है। वह भी नहाने के लिए नहीं बल्कि अपनी बीमारी की वजह से ऐसा करने को मजबूर है।
विज्ञापन


कटवा जिले के गोवई गांव में रहने वाली एक महिला की उम्र करीब 60 साल है। महिला की मानें तो वह बीस साल से रोज सुबह उठते ही तालाब की ओर निकल पड़ती है। हर रोज बारह से 14 घंटे तालाब में ही रहती है और फिर शाम ढलते ही घर लौट आती है। महिला लगभग अपना पूरा दिन गले तक पानी में रहकर ही बिताती है। वह वर्ष 1998 से ऐसा कर रही हैं।
विज्ञापन


बीमारी से लड़ने को खोजा उपाय 

घर वालों के मुताबिक महिला एक बिमारी की वजह से ऐसा करती है।  उसकी त्वचा में काफी जलन होती है इसलिए वह अपना दिन का ज्यादातर हिस्सा तालाब में ही गुजारती है। आलम ये है कि वह खाना भी तालाब में ही खाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के बेटे का कहना है कि 20 साल पहले मम्मी की तबीयत खराब होने के कारण धूप में आते ही उनकी त्वचा जलने लगती थी और पानी में राहत मिल जाती थी। इस बीमारी की वजह से ही उन्होंने अपनी जिंदगी जीने का ये रास्ता खोज लिया और तालाब ही उनका अस्थाई आशियाना बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed