फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   weird meals in the world

कच्चा मांस और आंखों की पुतलियां, जानें सबसे अजब-गजब नाश्ते

Tue, 23 Dec 2014 03:09 PM IST
Updated Tue, 23 Dec 2014 03:09 PM IST
विज्ञापन
weird meals in the world

कच्चा मांस और ताजी आंखों की पुतलियां, जी हां, ये कुछ ऐसे नाश्ते हैं जो दुनिया भर में कई जगहों पर लोगों की पसंद माने जाते हैं।

विज्ञापन


डेली मेल
के मुताबिक दंग कर देने वाले अजीबोगरीब नाश्ते ही वहां के लोगों के अच्छी सेहत का एक बड़ा राज है।

चीन के लोग सेंचुरी ऐग खाते हैं जो एक बत्तख का अंडा होता है। लोग इन्हें क्ले, राख, नमक या चूने के बर्तनों में कई महीनों तक रखते हैं और फिर इसे नाश्ते के तौर पर लेते हैं।
विज्ञापन


इससे अंडे का योल्क गहरे हरे रंग का हो जाता है और इसका स्वाद जेली जैसाबिन जाता है।

पाकिस्‍तान तो इस मामले में कहीं आगे

weird meals in the world

पाकिस्तान के लाहौर में लोग पाया नाम के डिश को खासा पसंद करते हैं। इस डिश में बकरे, भैंस या फिर भेड़ के बच्चे के मांस को कई तरह के मसालों के साथ मिलाकर पकाकर बड़े चाव के साथ खाया जाता है।

इन्हें कई बार कई त्योहार पर और अच्छे तरीके से पकाया जाता है। वहीं ग्रीनलैंड जैसी जगहों पर इनओइट्स में रहने वाले एस्कीमो तैलीय मछली को काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

जांच बताती है कि लोगों के खाने में ज्यादा फैट्स और प्रोटीन्स होता है लेकिन कार्बाहाइड्रेट्स में वो कमी कर जाते हैं।

फिलीपीन्स में तो लोग बस फूटते अंडे को उबालकर खाते हैं। इस व्यंजन को वो बलूट का नाम देते हैं। इसे लोग उसी शेल सहित खा जाते हैं जिसमें वो बाहर आ रहा होता है।

सूअर को भी खाते हैं लोग

weird meals in the world

जिन सूअरों को देखकर हम घिन्न नजरों से खुद को दूर कर लेते हैं, उन्हीं सूअर के बच्चे को कुजको में खूब पसंद किया जाता है। पेरू और बोलिविया में भी गीनिया पिग्स को खाने के शौकीन लोग काफी हैं।

मेक्सिको में मगरमच्‍छ के अंडों को लोग काफी पसंद करते हैं। इसे लोग नमकीन और मसालेदार बनाकर ही खाते हैं। उनके मुताबिक ऐसा करने से खाने की लज्जत चौगुनी हो जाती है।

कई बार खास ढंग से किसी व्यंजन को बनाने के चक्कर में छह से सात घंटे तक लग जाते हैं। तो हम कह सकते हैं कि अंडे, सूअर, मछली, भेड़ और पता नहीं क्या-क्या, लोगों की खाने को लेकर पसंद हैरत अंगेज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed