फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   viral pic that touched millions of heart

इस तस्वीर की दुनिया हुई कायल, समझदार हैं तो देखकर बताइए क्या है वजह?

Thu, 08 Oct 2015 09:10 AM IST
Updated Thu, 08 Oct 2015 09:10 AM IST
विज्ञापन
viral pic that touched millions of heart

सेल्फीज और कैमरा के लिए पागल इस दुनिया में ऐसी चीजें कम ही देखने को मिलती हैं जो बस एक नजर में आपके दिल को छू जाए। आपके दिल को खुश कर दे और हमेशा के लिए आंखों में बस जाए।

विज्ञापन


ये तस्वीर देख रहे हैं? इसमें क्या खास है? जी हां, अगर आप स्पॉट कर पा रहे हैं तो बीच में खड़ी इस बूढ़ी महिला पर नजर डालिए। बोर्डपांडा के मुताबिक जहां एक तरफ सब मोबाइल  कैमरे से तस्वीर लेने में बिजी हैं, वहीं ये महिला सिर्फ आंखों से ही उस पल को कैद कर लेना चाहती है जिसके लिए ये सब वहां खड़े हैं।
विज्ञापन


ये तस्वीर ली है ब्रुकलिन के जॉन ब्लैंडिग ने। भीड़ तो असल में कई सारे मूवी स्टार्स को देखने के लिए जुटी थी। टेक्नोलॉजी के इस दौर में आज के दौर के नौजवान असली चीज के सामने रहने पर भी उसे कैमरे से देखने को वरीयता देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपके दिल को पड़ा फर्क?

viral pic that touched millions of heart

पर देखिए जरा इस महिला को जो बस एक टक उस चीज को देख रही है जिसे वो देखना चाहती है। ये कमाल का नजारा है। देखा जा सकता है कि कितने मन से वो बस उस लम्हे को जी लेना चाहती है जो दुर्लभ है।

उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि अगले ही पल उसके पास इस लम्हे की तस्वीर होगी या नहीं। वो उस दौर से है जहां बस आंखों के सुख से नजारों को जी लेना ही सबसे बड़ी होती थी। वो कैमरे के पीछे पागल नहीं। बस वही है जो वो हमेशा से थी। ये सुंदर है। काफी खूबसूरत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed