अनोखा वेडिंग इन्वीटेशन, कार्ड हाथ में आते ही ऐसे लगेगा जैसे शादी में नहीं वोट डालने जा रहे हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 12 मई को होने हैं। इसी बीच शादी के बंधन में बंधने जा रहे एक जोड़े ने लोगों को मैसेज देने की कोशिश की है। लोगों में जागरूकता फैलाने की चाहत रखने वाला ये जोड़ा कर्नाटक के हावेरी जिले के हंगल में रहता है। इन दोनों ने अपनी शादी के कार्ड को वोटर आईडी कार्ड की तरह छपवाया है। हंगल में रहने वाले सिद्दपा डोड्डाचिकन्न्नवर और उनकी होने वाली पत्नी ज्योति को उम्मीद है कि राज्य में 12 मई को होने वाले चुनावों में उनके दोस्तों और परिवार वालों को उनकी शादी के अनोखे निमंत्रण से प्रेरणा मिलेगी। जिसके बाद वह वोट देने के लिए जरूर जाएंगे।
सिद्दपा, एक्टिविस्ट और गोवा में भारतीय रेलवे के कर्मचारी हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि, 'मेरी शादी 27 अप्रैल को होने जा रही है। मैं अपनी शादी से कन्नड़ संस्कृति और आने वाले विधानसभा चुनावों का संदेश देना चाहता था। इसीलिए मैंने इस बारे में अपने दोस्त पुलिस कांस्टेबल करिबासप्पा गोंडी से चर्चा की।
उन्होंने सुझाव दिया कि हमें विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कुछ अलग करना चाहिए। इसके बाद मैंने अपने दोस्त चन्नाबासप्पा की मदद ली। हमने साथ मिलकर वोटर आईडी कार्ड की तर्ज पर वेडिंग कार्ड डिजाइन किया। यहां तक कि फॉन्ट और स्टाइल भी समान ही है।’
इस जोड़े ने वोटर आईडी कार्ड की तर्ज पर शादी का कार्ड छपवाने के लिए जिला कलेक्टर की अनुमति भी मांगी थी। वेडिंग कार्ड में फोटो की जगह कपल की फोटो लगी है। कार्ड में यूनीक सीरियल नंबर की जगह SJMRG27042018 डाला गया है। यह असल में जोड़े का नाम और उनकी शादी की तारीख है। वोटर के नाम की जगह को बदलकर जोड़े का नाम लिखा गया है। कार्ड में बाकायदे अपील की गई है कि ‘आपका वोट अमूल्य है।’ साथ में कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों से भी कहा गया है कि ‘कृपया अपना वोट न बेचें।’। सिद्दपा ने अपनी शादी के लिए 1200 कार्ड छपवाए हैं।