फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   ugliest man marries his love

सबसे बदसूरत आदमी को मिल गया जीवन का प्यार

Fri, 04 Mar 2016 06:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Fri, 04 Mar 2016 06:36 PM IST
सार

  •  प्यार हुआ, फिर शादी भी
  • आखिरकार इसके प्यार ने भी इसको दिला दी एक सुंदर पत्नी

विज्ञापन
ugliest man marries his love
अबागाला सेबाबी - फोटो : daily mail

विस्तार

किसी ने सच कहा है कि सुंदरता आखों में होती। शायद इस महिला ने भी इस शख्स की आखों में यही देखा और उससे प्यार कर बैठी। प्यार हुआ, फिर शादी भी। बड़ी दिलचस्प कहानी है इस शख्स की, जिसे दुनिया ने सबसे बदसूरत शख्स का तमगा दिया।

विज्ञापन


युगांडा का रहने वाला 49 वर्षीय अबागाला सेबाबी। ये दुनिया का सबसे बदसूरत आदमी है। लेकिन इस शख्स ने बदनामी के इस तमगे को अपनी स्ट्रेंथ बना डाला। 

इस शख्स का असली नाम बगुमा है, लेकिन इसको बदसूरती के चलते सेबाबी कहा गया जिसका मतलब होता है सबसे बदसूरत आदमी। भला ये सुनकर ही ऐसे शख्स से कोई शादी तो मिलना भी नहीं चाहेगा। लेकिन प्यार में बड़ी ताकत होती है। आखिरकार इसके प्यार ने भी इसको दिला दी एक सुंदर पत्नी।
विज्ञापन


तारीफ करनी होगी बगुमा की। पैदा होने के साथ ही शरीर की बनावट को लेकर लोगों के ताने झेलता रहा। सबसे बदसूरत आदमी कहा गया सो अलग। लेकिन कुछ करने का जज्बा बना रहा। और साल 2014 का वो दिन भी आ गया जब बगुमा ने अपने शौक को आयाम दे दिया। बगुमा ने अपना पहला म्यूजिक एलबम जारी किया। जिसको दुनिया भर में खूब सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगीतकार बने बगुमा के पास अब पैसा भी था और शौहरत भी, कमी थी तो एक जीवनसाथी की। कहते हैं सच्चे दिल से चाहो तो हर मुराद पूरी होती है। आखिरकार ऊपर वाले ने बगुमा की भी सुन लगी। बगुमा को केट नमाडा नाम की महिला से प्यार हो गया। नमाडा ने भी बगुमा की बदसूरती को नजरअंदाज कर उसकी आखों में अपने लिए बेपनाह मुहब्बत को पसंद किया और उससे शादी रचा ली।


केट नमाडा से जब पूछा गया कि उसने इतने बदसूरत आदमी में क्या देखकर शादी की। तो उसका जवाब था कि इस मामले में ये� नहीं सोचना चाहिए कि लोग क्या कहेंगे। शादी करने के लिए हमेशा अपने दिल की सुनो, फिजिकल एपीरिएंस मायने नहीं रखता।

केट के पहले से ही 6 बच्चे थे। बगुमा से शादी के बाद 2 बच्चे और हैं। इस तरह दुनिया का ये सबसे बदसूरत आदमी 8 बच्चों का पिता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed