{"_id":"59a7d1d94f1c1be5278b4a10","slug":"twitter-bans-man-for-posting-picture-of-mosquito-he-killed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मच्छर मारकर पोस्ट की तस्वीर तो Twitter ने कर दिया बैन!","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
मच्छर मारकर पोस्ट की तस्वीर तो Twitter ने कर दिया बैन!
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
ट्विटर ने एक शख्स का अकाउंट सिर्फ इसलिए बैन कर दिया क्योंकि उसने एक मच्छर को मारकर उसकी तस्वीर इस माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर पोस्ट की। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस शख्स ने अपने अकाउंट @nemuismywife से मरे हुए मच्छर की तस्वीर के साथ लिखा, 'मैं टीवी देख रहा हूं और आराम कर रहा हूं, लेकिन तुम मुझे काट रहे। मर जाओ (दरअसल, तुम तो मर चुके हो)।''
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
इसके बाद इस जापानी शख्स को ट्विटर की ओर से संदेश मिला कि उसका अकाउंट फ्रीज कर दिया गया और उसे दोबारा शुरू नहीं किया जाएगा। इस शख्स ने फौरन @DaydreamMatcha नाम से दूसरा ट्विटर अकाउंट बनाया और लिखा, 'मेरा पहला वाला अकाउंट हमेशा के लिए बंद कर दिया क्योंकि मैंने मच्छर मारा। क्या यह उल्लंघन है?'
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
यह ट्वीट 31 हजार से ज्यादा बार री-ट्वीट और 27 हजार बार लाइक किया जा चुका है। अमेरिका की बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स के मुताबिक ट्विटर ने एक ऐल्गरिदम लॉन्च किया है जिससे वह अपमानजनक और निंदक शब्दों की पहचान करता है।