फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   twin brothers married twin sisters

जुड़वा भाइयों को मिली जुड़वा दुल्हनें, जानिए फिर क्या हुआ...

Fri, 11 Sep 2015 01:17 PM IST
Updated Fri, 11 Sep 2015 01:17 PM IST
विज्ञापन
twin brothers married twin sisters

एक तो वैसे ही जुड़वा लोगों को पहचानना अपने आफ में बहुत मुश्किल सा लगता है खासकर जैसे ही उन्हें पहली बार देखो तो, ऐसे में उन्हीं की जुड़वा पत्नियां आ जाएं तो सोच लीजिए क्या हाल होगा।

विज्ञापन


लेकिन ऐसा सच में हुआ है। मॉस्को में रहने वाले दो जुड़वा भाइयों फिल औऱ डग ने दो जुड़वा बहनों जेना और जिल से शादी कर ली है। यही नहीं, ये चारों ही एक ही घर में भी रहते हैं।
विज्ञापन


अब तो हाल यह हो गया है कि उनके बच्चे भी काफी हद तक एक ही जैसे लगते हैं। यानि यह कहना गलत नहीं होगा कि यह पूरा परिवार ही जुड़वाओं का है।

डेली मेल
की खबर के मुताबिक इन दोनों जोड़ों ने 1993 में ट्विन फेस्टीवल में शादी की थी, जो कि दुनिया का ऐसा सबसे बड़ा फेस्टीवल होता है जहां जुड़वा लोग आते हैं। इसलिए जब ये जोड़े इस साल के फेस्टीवल में 22 साल बाद अपनी शादी की सालगिराह मनाने पहुंचे तो उन्हें अपनी कहानी बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विन फेस्टिलव में मुलाकात, वहीं शादी

twin brothers married twin sisters

हमेशा एक साथ ही रहे फिल और डग ने जेना औऱ जिल को 1991 में फेस्टीवल के दौरान देखा था और देखते ही उन्हें दिल दे बैठे थे। उसी के अगले साल जब वे सब वहां पहुंचे तो दोनों भाइयों ने मंच पर चढ़ कर, माइक पर पब्लिक के सामने बोलते हुए दोनों बहनों को प्रपोज कर दिया।

बस फिर क्या था, उसके अगले साल जब दोबारा फेस्टिवल का समय आया तो उन्होंने वहां शादी कर ली। शादी से पहले लोग इन दोनों भाइयों से यही पूछते रहते थे कि वे साथ क्यों रहते हैं। लेकिन उनका हमेशा से मानना था कि जुड़वा होने के नाते उनका एक अलग ही रिश्ता है एक दूसरे से और उन्हें इससे कोई परेशानी भी नहीं होती।

फिल और जेना का एक बेटा है जब्कि डग और जिल की बेटी है और यह पूरा परिवार एक साथ एक घर में खुशी खुशी रहता है। यह कोई इकलौता उदाहरण नहीं है जब दो जुड़वा भाइयों ने जुड़वा बहनों से शादी की हो। लेकिन यह जरूर है कि ऐसे किस्से दिलचस्प बहुत होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed