तिड़वा बहनों ने रचाई साथ में शादी, पति हुए कन्फ्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी सस्ते में निबटाने के लिए कई मां-बाप अपने दो या तीन बच्चों की शादी एक ही बार में एक जगह से कर देते हैं।
डेली मेल के मुताबिक यहां मामला बिल्कुल ऐसा तो नहीं था, लेकिन इससे मिलता-जुलता जरूर था। ब्राजील के पास फंडो में रहने वाली ये तीन जुड़वा बहनें 29 साल की हैं।
तीनों ने एक ही तरह के वेडिंग ड्रेस, हेयरस्टाइल और मेकअप में एक ही साथ शादी रचाई, लेकिन तीन भिन्न मर्दों से। एकदम एक ही चेहरे और डील-डौल वाली लड़कियों को एकसाथ शादी करते देखना अलग था।
गुलदस्ता रखा गया था अलग
तीनों की तीनों एक-दूसरे से इस हद तक मिल रही थी कि देखने से लग रहा था कि आप बार-बार अलग लड़की को देखते हुए भी किसी एक ही को देख रहे हो।
इसलिए तीनों को पहचान पाने के लिए रफेला, रेशल और टेग को अलग-अलग रंग के गुलदस्ते दिए गए।
फिर भी उनके होने वाले पति भी शादी के दौरान कई बार कंफ्यूज होते दिखे। तीनों बहनों ने माना कि कई बार उन्होंने जानबूझकर लोगों और होने वाले पतियों को कंफ्यूज किया।