लाइब्रेरी ने तीन लोगों को आने से किया बैन, बदबूदार बदन बनी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
है ना हैरतअंगेज खबर? पर, मिरर में छपी खबर के मुताबिक यूरोप की सबसे बड़ी पब्लिक लाइब्रेरी जो बर्मिघंम में है, उसने हाल ही में कई लोगों को पर्सनल हाइजीन का हवाला देकर आने से बैन लगा दिया।
ये लाइब्रेरी 189 पाउंड की संपति है जिसमें कई जगहों से लोग आते हैं। लाइब्रेरी ऑफ बर्मिंघम में साल 2013 से लगभग तीन मिलियन से ज्यादा लोग आ चुके हैं।
ऐसे में लाइब्रेरी अधिकारियों को इस बात का ख्याल रखना पड़ता है कि आने वाले लोगों को कोई तकलीफ ना हों और वो आराम से पढ़ने-लिखने, किताबें चुनने जैसा काम कर सकें।
स्थिति काबू से बाहर तभी लगाया बैन
इस लाइब्रेरी के डायरेक्टर ब्रायन गैंबल्स का कहना है कि उनके दिल में आने वाले सभी लोगों के लिए बड़ी इज्जत है। पर, किसी एक या दो लोगों से जब सभी को परेशानी होगी तो उन्हें एक्शन लेना पड़ता है।
बता दें कि लाइब्रेरी ने तीन लोगों के बदन से आने की वजह से बाकी लोगों को दिक्कत के मद्देनजर ऐसा किया। वहीं अन्य तीन को लाइब्रेरी के स्टाफ से आक्रामक रूप से जिरह करने के लिए बैन किया।
बताते चलें कि इस लाइब्रेरी को नोबेल पीस प्राइज की विजेता मलाला युसुफजई से पिछले साल उद्धाटित किया था। इस लाइब्रेरी में एक मिलियन से ज्यादा किताबें और कई फिल्मों का भी बढ़िया आर्काइव है। ये खूबसूरत होने के साथ ही समृद्घ भी है।