फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   This Man Celebrating Independence

Viral Video: पत्नी से आजादी का ऐसा जश्न देखकर दंग रह जाएंगे आप

Sun, 14 Aug 2016 04:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 14 Aug 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
This Man Celebrating Independence
- फोटो : scroll.in

इंटरनेट पर ये वीडियो 'आजादी के जश्न' के नाम से वायरल हो रही है। अरे नहीं जनाब! इसका देश की आजादी से कोई वास्ता नहीं है और न ही ये किसी कॉलेज के छात्रों का प्रदर्शन है बल्कि इस वीडियो में कुछ अलग ही धमाका है। 

विज्ञापन


आप ही गेस करके बता दीजिए- आखिर किसी आदमी को किस चीज से आजादी चाहिए होती है। सोचिए...सोचिए! अरे भई और किस से, अपनी पत्नी से। 

इस वीडियो में दिखने वाले व्यक्ति को भी अपनी पत्नी से आजादी मिल गई है। लेकिन पूरी जिंदगी की आजादी नहीं बल्कि कुछ दिनों की आजादी। ये कुछ दिनों की आजादी में ही काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। इनकी पत्नी मायके चली गई है और ये जनाब लगे हुए हैं अपनी आजादी का जश्न मनाने। 

विज्ञापन

पत्नी की आजादी से खुश हैं ये महाशय

This Man Celebrating Independence

इस वीडियो में किशोर कुमार के गाने 'मेरी बीवी मायके चली गई' का इस्तेमाल किया गया है जिसे जितेन्द्र-श्रीदेवी के ऊपर फिल्माया गया था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पत्नी से आजादी मिलने के बाद ये जनाब बड़ी ऊर्जा के साथ नाच-गाकर आजादी का जश्न मना रहा है।

आजकल इंटरनेट पर 'आजादी' का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो अपलोड करने वाले इस चैनल का नाम bezzati.com है। इस चैनल के 1,482 सबस्क्राइबर हैं। इस चैनल ने केवल 7 वीडियो अपलोड किए हैं जिन्हें करोड़ों लोगों ने देखी है। इनमें 'पाकिस्तानी विदेशमंत्री की पब्लिक में खिसकी पैंट' और 'ट्रैफिक जाम के बीच कपल के रोमांस' वाला वीडियो शामिल है। इसको भी करोड़ो लोगों ने देखा था। 

ये चैनल विद्या बालन के मशहूर डायलॉग 'एंटरटेनमेंट.....एंटरटेनमेंट....एंटरटेनमेंट' से प्रेरित है। इसका थीम 'ओनली एंटरटेनमेंट, ओनली लाफ्टर एंड लॉट्स ऑफ फन' है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed