फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   The cost of one purse is Rupees two and a half crore in Indian currency

एक आलीशान बंगले से भी मंहगा है यह पर्स, कीमत- '2.5 करोड़ रुपए'

Tue, 06 Mar 2018 02:17 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Mar 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
The cost of one purse is Rupees two and a half crore in Indian currency

एक पर्स या हैंडबैग की कीमत ज्यादा से ज्यादा क्या हो सकती है? आप कहेंगे 100 पाउंड (9000 रुपये)? शायद 500 पाउंड (45000 रुपये)? या फिर शायद 1000 पाउंड (90000 रुपये)?

विज्ञापन


लेकिन आप उस बैग के बारे में क्या कहेंगे जिसकी कीमत 27 लाख नौ हजार पाउंड हो यानी भारतीय मुद्रा में करीब ढाई करोड रुपये! इस कीमत में तो आप गुडगांव में एक कोठी या कोई आलीशान फ्लैट या फिर ब्रिटेन में एक घर खरीद सकते हैं। इसके बाद भी आपके पास काफी पैसा बच जाएगा।

विज्ञापन

व्हॉइट गोल्ड और हीरे

The cost of one purse is Rupees two and a half crore in Indian currency
Hermes Birkin handbag

लेकिन इसके बावजूद पिछले साल किसी ने ये कीमत इस दुर्लभ बैग के लिए चुकाई। 2014 हिमालय बिर्किन नाम का ये हैंड बैग फ्रेंच फैशन हाउस हर्मीज का प्रोडक्ट है। घडियाल के अफ्रीकी नस्ल नीलो की खाल से बने इस हैंड बैग पर 18 कैरेट का व्हॉइट गोल्ड और हीरे जड़े हैं।

बेशकीमती हैंड बैग के लिहाज से ढ़ाई करोड़ रुपये की कीमत रिकॉर्ड तोड़ने वाली कही जा सकती है। एक वक्त था जब महंगे हैंड बैग बहुत चलन में थे।

किम कर्दाशियां वेस्ट जैसी शख्सियतें

The cost of one purse is Rupees two and a half crore in Indian currency
Kim Kardashian

पुरानी बात नहीं है जब मोनाको की प्रिंसेस ग्रेस ने अपने बेबी बंप (गर्भ) को पपराजी (सिलेब्रिटीज का पीछा करने वाले पत्रकारों) लोगों से छिपाने के लिए हर्मीज का बैग यूज किया था। ये बेशकीमती पर्स इस कदर मशहूर हैं कि किम कर्दाशियां वेस्ट जैसी शख्सियतों के हैंड बैग का जिक्र भी दुनिया करती है।

ऑक्शन हाउस क्रिस्टी का कहना है कि ये लग्जरी हैंड बैग इस्तेमाल के बाद भी खरीदे-बेचे जाते हैं और इनका बाजार लगातार चढ़ा है।

विज्ञापन

निवेश का विकल्प

The cost of one purse is Rupees two and a half crore in Indian currency
Kim Kardashian and Kris Jenner
साल 2011 में इसका बिजनेस 51 लाख पाउंड था जो 2016 में बढकर 260 लाख पाउंड हो गया। लेकिन एक दूसरे ऑक्शन हाउस हेरीटेज ऑक्शंस का मानना है कि दुनिया भर में बेहद बेशकीमती हैंडबैग्स का बाजार 750 लाख पाउंड से 10 करोड पाउंड के करीब है और ये बढ़ रहा है।

निवेश के लिहाज से भी ये हैंड बैग अच्छा रिटर्न दे सकते हैं।

इन्वेस्टमेंट बैंक जेफरीज का कहना है कि ऐसे बैग पर साल में 30 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed