फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   tallest man in india earns from freak show

इसके लिए 8 फुट 1 इंच का कद ही बना तरक्की में रोड़ा

Tue, 05 May 2015 01:19 PM IST
Updated Tue, 05 May 2015 01:19 PM IST
विज्ञापन
tallest man in india earns from freak show

उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ में रहने वाला 35 साल का धर्मेंद्र सिंह हमारे देश का सबसे ऊंचे कद वाला व्यक्ति है। लेकिन जिस तरह से रिकॉर्ड होने के बावजूद आपको उनकी जिंदगी लगती होगी, वैसी बिल्कुल नहीं है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया
के मुताबिक वो हिंदी लिटरेचर में एमए हैं। लेकिन कद के चलते कहीं भी नौकरी ना कर सकने वाले धर्मेंद्र इन दिनों लोगों के तस्वीरें खिंचवाते हैं और फिर जितना मिलता है, उसी से कमाई चलती है।
विज्ञापन


एक फोटो का दस रुपए लेने वाले धर्मेंद्र, के घर में आठ लोग रहते हैं। उनके पिता का नाम सुरेंद्र प्रताप सिंह था और वो छह फुट के थे। वो बीडीओ थे।

डराना ही बचा है काम

tallest man in india earns from freak show

धर्मेंद्र कहते हैं कि उनके आश्चर्यजनक कद की वजह से लोग उन्हें देखने आते हैं। नौचंदी मेले या सर्किस जैसी जगहों पर जितना बन सके कमा लेते हैं।

वो प्रतापगढ़ में ही बिल्डिंग मैटिरीयल बेचने का काम भी करते हैं। इससे उनका गुजारा चलता है। वो नौकरी मिलने जैसी कोई भी उम्मीद अब छोड़ चुकें हैं।

उनका डायट-प्लान किसी भी आम लोगों जैसा ही है पर मात्रा कुछ अधिक। वो सौ किलो के हैं। नाश्ते में दूध, दो सेब और चार अंडे खाते हैं। दोपहर में दाल-चावल, रोटी-सब्जी और सलाद और रात में कुछ हल्का-फुल्का खाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed